'भाभीजी घर पर हैं 2.0' में डबल रोल पर बोलीं शिल्पा शिंदे, 'मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों'
मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी के लोकप्रिय शो 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' की चर्चा तेज है। हंसी-मजाक के लिए मशहूर यह शो अब एक भूतिया कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहा है। कॉमेडी और हॉरर का यह अनोखा मेल न सिर्फ कहानी को नया रंग देगा, बल्कि किरदारों को भी बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करेगा।