इंडियाज गॉट टैलेंट : अब तक ये टीम रही है विजेता, 1 से 11 सीजन तक के विनर्स पर एक नजर
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के 11वें सीजन की विजेता टीम घोषित हो चुकी है। कोलकाता की ऑल-गर्ल्स डांस ग्रुप अमेजिंग अप्सरा ने अपनी हैरतअंगेज कोरियोग्राफी, फ्लेक्सिबिलिटी और एनर्जी से ट्रॉफी जीत ली। डांस, सिंगिंग, मैजिक, एक्रोबैटिक्स और कॉमेडी जैसे विविध हुनर दिखाने वाला यह शो पहली बार साल 2009 में प्रसारित हुआ था।