जब पहली बार कैमरे के सामने आए थे चिरंजीवी, 47 साल पहले के सफर को बताया 'चांद' सा खूबसूरत
हैदराबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सफल फिल्म देने वाले मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने एक्टिंग करियर के पहले दिन को याद किया। 47 साल पहले शुरू किए इस सफर को उन्होंने 'चंदामामा की कहानी' सा खूबसूरत बताते हुए फिल्म मेकर्स और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।