भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती

IANS | April 6, 2026 12:44 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पिछले कई वर्षों में फिल्म, टीवी, संगीत और खेल जगत की कई हस्तियों ने बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा है। कुछ सक्रिय सांसद के रूप में काम कर रहे हैं, तो कुछ पार्टी के मजबूत समर्थक बने हुए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एआई की सुन रहे? राम गोपाल वर्मा ने उठाए सवाल, विरोधाभासी बयानों पर जताई चिंता

IANS | April 6, 2026 11:24 AM

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं। वह फिल्म से जुड़े अपडेट हों या देश का कोई मुद्दा अक्सर खुलकर अपनी राय रखते नजर आते हैं। सोमवार को किए पोस्ट में राम गोपाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधाभासी बयानों पर चिंता जताते हुए सवाल किया कि क्या वह केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सलाह पर काम कर रहे हैं?

आप ही सिनेमा के बैकबोन... ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच 'यालीना' ने पर्दे के पीछे के 'हीरोज' को किया सलाम

IANS | April 5, 2026 11:54 PM

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा अर्जुन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का श्रेय पर्दे के पीछे काम करने वाली पूरी टीम को देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि फिल्म की भव्यता और सफलता सिर्फ कलाकारों की नहीं, बल्कि उन अनगिनत लोगों की मेहनत का नतीजा है जो फ्रेम के बाहर रहकर दिन-रात मेहनत करते हैं।

कम्फर्ट और पर्सनैलिटी ही मेरे लिए फैशन : सहर बंबा

IANS | April 5, 2026 11:17 PM

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आर्यन खान के सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सहर बंबा ने कहा कि वह इंटरनेट पर फैशन और खुद को फैशन एक्सपर्ट बताने वालों के साथ ही ट्रोलर्स का भी बिल्कुल प्रेशर नहीं लेतीं।

विवाद के बाद वापसी को तैयार समय रैना, 'स्टील अलाइव' में दिखेगा खास अंदाज

IANS | April 5, 2026 10:00 PM

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टील अलाइव’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। इस स्पेशल का ट्रेलर रविवार को रिलीज हो चुका है, जबकि पूरा स्पेशल 7 अप्रैल को यूट्यूब पर प्रीमियर होगा।

क्रिकेटर बनना चाहता था बॉलीवुड का यह 'खलनायक', दूर से देख डायरेक्टर ने कहा था- यही बनेगा मेरी फिल्म का हीरो

IANS | April 4, 2026 11:29 PM

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म का नायक कितना भी बहादुर, एक्शनमैन और परफेक्ट क्यों न हो, अगर उसके सामने एक खतरनाक और दमदार खलनायक न हो तो पूरी फिल्म फीकी पड़ जाती है। अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, परेश रावल जैसे शानदार खलनायकों की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले एक अभिनेता का नाम है तेज सप्रू। भूरी आंखों वाले इस अभिनेता ने कई फिल्मों में खलनायक के रोल निभाकर दर्शकों को खूब डराया और मनोरंजन भी किया। क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले तेज सप्रू ने फिल्मी दुनिया में एंट्री तो हीरो के रूप में की, लेकिन बाद में विलेन के रोल्स ने उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान दिलाई।

‘धुरंधर’, ‘केरल स्टोरी’ व ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र कर कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, लगाया झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप

IANS | April 4, 2026 8:18 PM

तिरुवल्ला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झूठ फैलाने में माहिर हैं और देश को गुमराह करने का काम करते हैं।

रजत बेदी ने विवेक वासवानी की आलोचना पर दी प्रतिक्रिया, बोले-आर्यन खान का शो पूरी तरह काल्पनिक

IANS | April 4, 2026 7:12 PM

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रजत बेदी ने प्रोड्यूसर विवेक वासवानी द्वारा आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विवेक वासवानी ने शो के एक सीन पर आपत्ति जताई थी, जिसमें एक डायरेक्टर एक महिला को लात मारकर जमीन पर गिरा देता है।

'कप्तान' के खतरनाक स्टंट में साकिब सलीम को कलाई पर लगी थी चोट, सुनाया किस्सा

IANS | April 4, 2026 6:25 PM

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम ने अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘कप्तान’ में शानदार एक्शन से फैंस का दिल जीत लिया है। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 3 अप्रैल को रिलीज हुई हाई-स्टेक एक्शन थ्रिलर सीरीज सुर्खियों में छा गई है, लेकिन सीरीज की शूटिंग के दौरान साकिब सलीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली से मुंबई के सफर में मनोज कुमार ने लिख डाली थी 'उपकार' की कहानी, गाने के पीछे भी दिलचस्प किस्सा

IANS | April 4, 2026 2:12 PM

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। देशभक्ति के राग को रुपहले पर्दे पर छेड़ने वाले एक्टर मनोज कुमार की आज पुण्यतिथि है। उनके अंदर देशभक्ति इतनी भरी थी कि उन्होंने देशप्रेम, किसानों और जवानों के इर्द गिर्द कई क्लासिक फिल्में बनाईं। समय के साथ फिल्म इंडस्ट्री में वह 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर हो गए।