'मॉडर्न और एक्शन सिनेमा से दूरी', क्यों शोमा आनंद ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा?
मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ सिनेमा के चेहरे, कहानी, भाषा और किरदार बदले हैं। इसी बदलाव के बीच कई कलाकारों ने अपने आप को अलग रखा। इन्हीं में से एक नाम है शोमा आनंद। एक इंटरव्यू में शोमा आनंद ने कहा कि वह आज के एक्शन और मॉडर्न सिनेमा से खुद को जोड़ नहीं पातीं। यही वजह है कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।