'द मेहता बॉयज' के एक साल पूरे, बोमन ईरानी बोले- मेरे लिए बेहद खास है यह फिल्म
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बोमन ईरानी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'द मेहता बॉयज' को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। साल 2025 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई अपनी फिल्म को लेकर बोमन ईरानी ने कहा कि यह फिल्म आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है और यह उनके लिए खास उपलब्धि है।