'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस

IANS | October 9, 2026 2:14 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता गुरमीत चौधरी की फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। रोमांस, एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म में गुरमीत एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं ईशा मालवीय इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ट्रेलर में दोनों कलाकारों के किरदारों के बीच प्यार, दिल टूटने और भावनाओं से जुड़े कई पहलू देखने को मिल रहे हैं।

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

IANS | October 9, 2026 12:58 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए साल 2004 में आई फिल्म 'जूली' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उस दौर में उनकी मां अक्सर शूटिंग सेट पर मौजूद रहती थीं, लेकिन अपने कमरे से बाहर नहीं आती थीं। इस दौरान अभिनेता संजय कपूर उनकी मां का खास ख्याल रखते थे और उन्हें सहज महसूस कराने की कोशिश करते थे।

जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'

IANS | October 9, 2026 12:39 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हाल ही में क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पहुंचीं, जहां उन्होंने शो के होस्ट और अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के दौरान अपनी मां को याद किया।

नाना पाटेकर के निधन पर मिथुन चक्रवर्ती ने जताया शोक, बोले- बेहद करीबी दोस्त थे

IANS | October 8, 2026 3:57 PM

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता को अपना करीबी दोस्त बताया और ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन में भी उनकी सादगी की तारीफ की।

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए पड़ोसी, गणपति उत्सव और क्रिकेट के किस्से किए साझा

IANS | October 8, 2026 3:26 PM

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के बाद से पूरे महाराष्ट्र और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस बीच मुंबई में उनके पड़ोसियों ने उनसे जुड़ी यादें साझा कीं।

'ऐसा लग रहा है, जैसे मैंने अपना गुरु खो दिया', नाना पाटेकर के निधन से टूटे पंकज त्रिपाठी

IANS | October 8, 2026 2:51 PM

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरा फिल्म जगत शोक में है। उनके साथ काम कर चुके कलाकार उन्हें याद कर रहे हैं और उनसे जुड़ी अपनी खास यादें साझा कर रहे हैं।

जब नाना पाटेकर ने स्मृति ईरानी के लिए अपने हाथों से बनाया खाना, आखिरी बातचीत को याद कर भावुक हुई अभिनेत्री

IANS | October 8, 2026 1:41 PM

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि दुनिया उन्हें नाना पाटेकर के नाम से जानती थी, लेकिन उनके लिए वह हमेशा 'दादा' रहे।

यादों में नाना : जब मेजर चौहान बनने के लिए ली आर्मी की ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध पर फ्रंट पर थे तैनात

IANS | October 8, 2026 11:33 AM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड ने कई ऐसे कलाकार देखे हैं जिन्होंने पर्दे पर सैनिक का किरदार निभाया, लेकिन नाना पाटेकर की कहानी थोड़ी अलग है। उन्होंने सिर्फ कैमरे के सामने फौजी बनने की एक्टिंग नहीं की, बल्कि अपने किरदार को असली बनाने के लिए सेना की कड़ी ट्रेनिंग भी ली।

नाना पाटेकर के दमदार किरदार, 'परिंदा' के अन्ना से 'वेलकम' के उदय शेट्टी तक यादगार रहा सफर

IANS | October 8, 2026 10:58 AM

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने करीब पांच दशक लंबे करियर में नाना ने कई दमदार किरदार निभाए। उन्होंने कॉमेडी में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनका डायलॉग बोलने का अंदाज और किरदारों में भावनाओं को उतारने की क्षमता ने उन्हें बाकी कलाकारों से अलग पहचान दी।

मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर ने नाना पाटेकर के निधन की दी जानकारी, कहा-अस्पताल में मृत लाए गए थे

IANS | October 8, 2026 9:57 AM

पणजी, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता के निधन पर गोवा के मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि अस्पताल आने से पहले ही अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया था।