अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना

IANS | October 8, 2026 9:46 AM

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनसे जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहा है। उनके अभिनय का हर कोई दीवाना है। डायलॉग बोलने की उनकी स्टाइल कमाल की थी। उन्होंने अपने अभिनय से हर किरदार को अविस्मरणीय बना दिया।

यादों में नाना : जब 'उदय भाई' को एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी कमाती थी 2,500 महीना

IANS | October 8, 2026 9:24 AM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का नाम आते ही आंखों के सामने उनकी दमदार आवाज, गुस्से से भरे एक्सप्रेशन और पर्दे पर निभाए गए ऐसे किरदार घूमने लगते हैं, जिन्हें भुलाना आसान नहीं है। कभी उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर बनकर लोगों का दिल जीता तो कभी 'उदय भाई' बनकर अपनी अलग पहचान बनाई।

'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता', नाना पाटेकर के निधन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

IANS | October 8, 2026 8:41 AM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 75 वर्षीय अभिनेता के निधन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

सैयामी खेर ने खोले इंडस्ट्री के कड़वे राज, बोलीं- 'एक्टर या डायरेक्टर को डेट करने की मिली सलाह, कहा गया एंट्री आसान होगी'

IANS | October 7, 2026 6:58 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस सैयामी खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने अब तक के सफर को याद किया और बताया कि फिल्मों में जगह बनाने की कोशिश के दौरान उन्हें किस तरह की चुनौतियों और बिना मांगी सलाह का सामना करना पड़ा।

प्रिंस नरूला को गेम खेलते देख युविका चौधरी का भी मचल उठा मन, बोलीं- 'उन्हें एंजॉय करते देखा तो मैं भी आ गई'

IANS | October 7, 2026 3:57 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस युविका चौधरी हाल ही में अपने पति और एक्टर प्रिंस नरूला के साथ 'इंडियन गेम शो' में नजर आईं। शो में दोनों ने साथ मिलकर खूब मस्ती की और गेम्स का मजा लिया। युविका ने बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने का फैसला किया।

हर कमेंट को दिल पर लेने की जरूरत नहीं, खुद को आपसे बेहतर कोई नहीं जानता- अद्रिजा रॉय

IANS | October 7, 2026 3:09 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'अनुपमा' में राही का किरदार निभा रहीं टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे से पहले मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी भावनाओं को समझें, जरूरत पड़ने पर ब्रेक लें और अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता दें।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी

IANS | October 7, 2026 12:57 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

'अनुपमा' के तोशु बोले- 'दर्शक मुझे सिर्फ एक किरदार से नहीं, एक एक्टर के तौर पर पहचानें'

IANS | October 6, 2026 5:37 PM

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में तोशु का किरदार निभाकर अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मनीष नागदेव ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने एक्टिंग सफर और भविष्य की उम्मीदों को लेकर खुलकर बात की।

'वसुधा' ने पूरे किए 700 एपिसोड, प्रिया ठाकुर बोलीं- 'एक ऑडिशन ने बदल दी मेरी जिंदगी'

IANS | October 6, 2026 3:45 PM

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में किसी शो का लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं होता। इस बीच जी टीवी का पॉपुलर शो 'वसुधा' भी अपनी कहानी और किरदारों के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है।

आईफा 2027 में फिर होस्ट की कमान संभालेंगे करण जौहर, बोले- 'लाइव नाइट का रोमांच कभी पुराना नहीं होता'

IANS | October 6, 2026 2:40 PM

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर आईफा के मंच पर होस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं। करण जौहर आईफा 2027 में वरुण धवन के साथ अवॉर्ड नाइट को होस्ट करेंगे। आईफा के साथ करण का रिश्ता काफी पुराना है। इस बार करण छठी बार मेजबानी करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।