फिरोज नाडियाडवाला ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की शिकायत, करोड़ों की जालसाजी का आरोप
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' के कॉपीराइट और रिमेक अधिकारों को लेकर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मिलीभगत कर उनके कानूनी अधिकारों को हड़पने और उनसे करोड़ों रुपए वसूलने की कोशिश की है।