'दिल ढूंढता है फिर वही...', हर गुजरते साल के साथ भूपिंदर सिंह की अमिट यादें

IANS | July 17, 2026 11:19 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हर गुजरते साल के साथ कुछ आवाजें और भी गहरी होती चली जाती हैं। सिनेमा जगत के ऐसे ही विलक्षण पार्श्वगायक और गजल गायक भूपिंदर सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना उस दौर को याद करने जैसा है जिसने सुर, शब्द और एहसास को जीना सिखाया। आत्मा तक उतर जाने वाली आवाज से उन्होंने फिल्म संगीत और गजलों की दुनिया में ऐसी अमिट छाप छोड़ी, जो आज भी श्रोताओं के दिलों में उसी ताजगी के साथ मौजूद है।

'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन'

IANS | July 17, 2026 4:50 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अभिमन्यु सिंह ने अब तक पर्दे पर ज्यादातर दमदार, खतरनाक और प्रभावशाली किरदार निभाकर अलग पहचान बनाई है। इस बार वह दर्शकों के सामने बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में अभिमन्यु एक सख्त शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके अब तक निभाए गए सभी किरदार से अलग है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की परख मदान ने कहा- 'खूबसूरती फिल्टर में नहीं, सेहत और आत्मविश्वास में होती है'

IANS | July 17, 2026 2:32 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री परख मदान इन दिनों लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ रही हैं। उन्होंने खूबसूरती, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और खुद को स्वीकार करने की जरूरत को लेकर खुलकर बात की। उनका कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया फिल्टर्स और परफेक्ट दिखने की चाहत के कारण लोग एक ऐसी खूबसूरती के पीछे भाग रहे हैं, जो असल जिंदगी में मौजूद ही नहीं होती। इंसान की असली पहचान उसके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व से होती है, न कि किसी एडिट की गई तस्वीर से।

दूरी से बढ़ती है प्यार की अहमियत, लेकिन साथ ही बढ़ सकता है शक भी : शहनाज गिल

IANS | July 17, 2026 1:27 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी मासूमियत और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शहनाज ने प्यार और रिश्तों को लेकर अपनी सोच साझा की। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब दो लोगों के बीच दूरी आती है, तो कई बार प्यार की अहमियत बढ़ जाती है और सामने वाले की मौजूदगी ज्यादा महसूस होने लगती है, लेकिन दूरी के साथ ही रिश्तों में कुछ सवाल और शक भी पैदा हो सकते हैं।

अनिल कपूर की एक सलाह ने बदला अंजना सुखानी का नजरिया, इंटरव्यू में किया खुलासा

IANS | July 16, 2026 11:42 AM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने उन्हें जो सलाह दी थी, उसने उनके सोचने का नजरिया बदल दिया और वह आज भी उस सीख को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करती हैं।

13 साल का सपना हुआ सच, जब माधुरी दीक्षित से मिलीं वामिका गब्बी

IANS | July 16, 2026 10:51 AM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी बचपन से जिस अभिनेत्री को वह अपना आइकॉन मानती थीं, आखिरकार उनसे मिलने का उनका सपना सच हो गया। दरअसल, वामिका ने बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित से मुलाकात की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

राम कपूर को पसंद करने की खबरों पर माधुरी ग्रोवर ने दी सफाई, बोलीं- 'हमारे बीच खास रिश्ता, घंटों होती थी बातचीत'

IANS | July 15, 2026 2:52 PM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में अभिनेत्री माधुरी ग्रोवर और अभिनेता राम कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, जिसके बाद कुछ लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद माधुरी राम कपूर को पसंद करने लगी हैं। अब शो से बाहर आने के बाद माधुरी ने इन सभी चर्चाओं पर खुलकर बात की है और कहा कि उनके और राम कपूर के बीच सिर्फ एक खास दोस्ती थी, जिसमें लंबी बातचीत, सीखने और एक-दूसरे को समझने का रिश्ता शामिल था।

'ढाई किलो का हाथ' बोलने से पहले झिझक रही थीं तिलोत्तमा शोम, सनी देओल ने दिया भरोसा-'इसे अपने अंदाज में कहो'

IANS | July 15, 2026 12:35 PM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कुछ डायलॉग ऐसे होते हैं, जो दर्शकों की यादों का हिस्सा बन जाते हैं। ऐसा ही एक फिल्म 'दामिनी' का डायलॉग है- 'ढाई किलो का हाथ', जिसे सुनते ही आज भी लोगों के जेहन में सनी देओल का दमदार अंदाज सामने आ जाता है। हालांकि जब किसी कलाकार को इस आइकॉनिक डायलॉग को दोबारा पर्दे पर पेश करने का मौका मिलता है, तो उसके सामने एक बड़ी चुनौती होती है।

रानी मुखर्जी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट, बोलीं- 'सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा शिक्षक रहा है'

IANS | July 15, 2026 11:40 AM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्रियों में शुमार रानी मुखर्जी ने अपने तीन दशक लंबे फिल्मी करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि समाज के कई अहम मुद्दों को भी उठाए। अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है।

'खामोश आहटें' में राकेश बापट के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव पर सान्वी तलवार ने कहा, 'बेहतर होती है परफॉर्मेंस'

IANS | July 14, 2026 7:41 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी और ओटीटी की दुनिया में अभिनेत्री सान्वी तलवार दमदार अदाकारी से लगातार पहचान बना रही हैं। इन दिनों वह अपनी नई साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर 'खामोश आहटें' को लेकर चर्चा में हैं।