जब सेट पर अचानक गरजे सुनील दत्त, घबरा गई थीं वहीदा रहमान, नरगिस से की थी शिकायत

IANS | June 30, 2026 12:57 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों से जुड़े किस्से आज भी लोग बड़े ही दिलचस्पी से सुनते और पढ़ते हैं। ऐसी ही एक किस्सा अभिनेत्री वहीदा रहमान ने टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' में साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 'मुझे जीने दो' की शूटिंग के दौरान अभिनेता सुनील दत्त अचानक लोगों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे। उस समय किसी को समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा क्या हो गया है, लेकिन कुछ देर बाद जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया।

शाहरुख खान के काम से खुश राजकुमार हिरानी, बोले- 'सुपरस्टार होकर भी रोज भेजते हैं अपनी रिहर्सल वीडियो'

IANS | June 29, 2026 3:27 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। इंडस्ट्री में कलाकारों की काम करने की शैली फिल्म निर्मताओं को काफी प्रभावित करती है। सेट पर उनकी सोच और काम के प्रति रवैया ही कलाकारों की पहचान बन जाती है। इस मुद्दे पर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने आईएएनएस से खुलकर बात की। उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए कहा कि वह सुपरस्टार होकर भी अपनी रिहर्सल वीडियो रोज भेजते हैं जबकि कुछ ऐसे कलाकार होते हैं जो सेट पर थकान दिखाते हैं।

'यह करियर का सबसे खास दौर है', शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर अक्षय ओबेरॉय ने जताई खुशी

IANS | June 29, 2026 1:41 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं एक अन्य प्रोजेक्ट में वह मनोज बाजपेयी के साथ भी काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। उन्होंने इसे अपने करियर का बड़ा मौका बताया।

जब दीपिका पादुकोण से लिफ्ट में मिले इंद्रजीत लंकेश, सुनाया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

IANS | June 26, 2026 11:39 AM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। निर्देशक इंद्रजीत लंकेश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जय हिंद जय सिंध' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने आईएएनएस संग बातचीत में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फिल्मी सफर की शुरुआत से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। इंद्रजीत ने बताया कि जब वह अपनी कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' के लिए नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात दीपिका से हुई थी। पहली ही मुलाकात में उन्हें यह एहसास हो गया था कि वह आगे चलकर बड़ी स्टार बनेंगी।

सनी देओल सिर्फ डायलॉग नहीं बोलते, हर इमोशन को महसूस करते हैं: निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा

IANS | June 26, 2026 11:36 AM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सनी देओल अपनी दमदार आवाज और पर्दे पर मजबूत किरदारों के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने अपनी आने वाली फिल्म 'इक्का' में सनी देओल के साथ काम करने के अनुभव पर खुलकर बातें साझा की।

'वेलकम टू द जंगल' रिव्यू : अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरपूर एक धमाकेदार और दर्शकों को गुदगुदाने वाली फिल्म

IANS | June 25, 2026 11:20 PM

निर्देशक : अहमद खान, निर्माता : फिरोज ए नाडियाडवाला, अवधि : 2 घंटे 44 मिनट, रेटिंग : 4.5

यादों में यश जौहर : 'दोस्ताना' के बाद कोई फिल्म नहीं हुई हिट, फिर बेटे ने बदली 'धर्मा' की किस्मत

IANS | June 25, 2026 10:37 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने सिर्फ फिल्में नहीं बनाईं, बल्कि एक ऐसी विरासत छोड़ी, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। यश जौहर भी उन्हीं शख्सियतों में से एक थे। आज भले ही धर्मा प्रोडक्शंस का नाम आते ही लोगों के जेहन में करण जौहर की तस्वीर उभरती हो, लेकिन इस साम्राज्य की नींव रखने वाले उनके पिता यश जौहर थे।

टाइगर श्रॉफ के बाद बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचीं उनकी ऑनस्क्रीन 'भाभी', पति के साथ लिया आशीर्वाद

IANS | June 24, 2026 1:24 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब इस कड़ी में 'बागी 3' में उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ बागेश्वर बाबा से मिलने पहुंचीं।

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले अक्षरा सिंह ने लिया सिद्धिविनायक और मां मुंबा देवी के दरबार में आशीर्वाद

IANS | June 24, 2026 12:12 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और मां मुंबा देवी मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची।

10 हजार श्रद्धालुओं के बीच जारी हुआ 'महाप्रभु जगन्नाथ' का ट्रेलर, इंद्रेश उपाध्याय महाराज बोले -'यह संस्कृति से जुड़ने का जरिया'

IANS | June 22, 2026 3:26 PM

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के कटक में एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' का ट्रेलर जारी किया गया। आध्यात्मिक वक्ता इंद्रेश उपाध्याय महाराज ने ट्रेलर लॉन्च किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। दरअसल, यह ट्रेलर लॉन्च इंद्रेश उपाध्याय महाराज की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान किया गया, जहां 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे।