सिनेमा जगत में नायक तो राजनीति में 'जन नायक' बने थलपति, तमिलनाडु में जबरदस्त 'विजय'

IANS | May 4, 2026 11:36 PM

चेन्नई, 4 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब राजनीति के मैदान में भी धमाल मचा रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने शानदार प्रदर्शन किया है।

'महादेव' के रोल में टाइपकास्ट नहीं ये भूमिका मैं सोच-समझकर चुनता हूं: तरुण खन्ना

IANS | May 4, 2026 11:31 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। महादेव के किरदार निभाकर लोकप्रिय होने वाले अभिनेता तरुण खन्ना ने अपने रोल को लेकर खुलकर बात की। महादेव की भूमिका को बार-बार निभाने के कारण टाइपकास्ट हो चुके अभिनेता ने कहा है कि वह ये भूमिका सोच-समझकर चुनते हैं।

'राजा शिवाजी' फिल्म को टैक्स-फ्री करने की मांग, अंबादास दानवे ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र

IANS | May 4, 2026 11:17 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और एमएलसी अंबादास दानवे ने महाराष्ट्र सरकार से फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को पूरे राज्य में टैक्स-फ्री करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में औपचारिक पत्र लिखा है।

मनोज मुंतशिर को भा गई 'चिरैया', बोले- शादी लाइसेंस नहीं है, समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा

IANS | May 4, 2026 2:30 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का मानना है कि वह आमतौर पर फिल्मों या वेब सीरीज की सिफारिश नहीं करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग वेब सीरीज ‘चिरैया’ को खास तौर पर देखने की सलाह दी है।

मीम क्रिएटर्स को कमाल का स्टोरीटेलर मानते हैं दिव्येंदु, बोले- इंडस्ट्री में मिल सकता है बेहतरीन मौका

IANS | May 4, 2026 12:40 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया के किरदार से रातोंरात मशहूर हुए अभिनेता दिव्येंदु मीम कल्चर को लेकर काफी सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा है कि मीम बनाने वाले लोग बेहद रचनात्मक और कहानी कहने में माहिर होते हैं। उनका मानना है कि इन क्रिएटर्स को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना चाहिए।

संत त्यागराज की 259वीं जयंती : सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने सुझाए दो बड़े प्रस्ताव

IANS | May 4, 2026 12:04 PM

हैदराबाद, 4 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व अभिनेता पवन कल्याण ने संत त्यागराज की 259वीं जयंती के पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत के महानतम संगीतकार-संतों में से एक को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनकी संगीत विरासत को संरक्षित करने की अपील की।

'हंसते रहिए, हंसाते रहिए', वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किया कॉमेडी फिल्मों का मजेदार वीडियो क्लिप

IANS | May 3, 2026 1:34 PM

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। हंसना सेहत के लिए काफी जरूरी है। इसके लिए टीवी, ओटीटी और फिल्में सबसे अच्छा सोर्स है। बॉलीवुड में अगर कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले याद आता है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को वर्षों तक खूब हंसाया है। वर्ल्ड लाफ्टर डे के खास मौके पर अक्षय ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया।

जब सेट पर सुनील दत्त को पहचान न सकीं 'मदर इंडिया', मेकअप आर्टिस्ट को भेंट कर दी थी कीमती घड़ी

IANS | May 3, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। एक चुलबुली, शोख और वो खूबसूरत अभिनेत्री जिसने कई दशक तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त की पुण्यतिथि है। 3 मई 1981 को मात्र 51 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका जीवन रोमांच, संघर्ष, प्रेम और समर्पण से भरा रहा लेकिन एक दिलचस्प किस्सा आज भी फिल्मी दुनिया में चर्चित है। जब वह अपने सामने खड़े सुनील दत्त को पहचान तक न सकी थीं।

नए टीवी एक्टर्स के पेमेंट में देरी का मुद्दा, कुनिका सदानंद ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई

IANS | May 2, 2026 11:46 PM

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने नए टीवी एक्टर्स के पेमेंट में हो रही देरी के मुद्दे पर खुलकर बात की है। ‘बिग बॉस 19’ की पूर्व कंटेस्टेंट कुनिका ने कहा कि यह समस्या कई सालों से चली आ रही है और नए कलाकारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऋषभ शेट्टी ने अमित शाह से की मुलाकात, बोले- इतिहास, संस्कृति और फिल्मों पर उनकी गहरी पकड़

IANS | May 2, 2026 11:31 PM

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। ‘कांतारा’ फिल्म से ख्याति पाने वाले अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को अपने सबसे यादगार पलों में से एक और बेहद खास बताया है।