प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की 'देरी' बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा
मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार थे प्रेम धवन... जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते थे। उन्होंने संगीत जगत, देशभक्ति गीतों और कोरियोग्राफी के क्षेत्र में शानदार छाप छोड़ी। प्रेम धवन केवल एक गीतकार ही नहीं, बल्कि संगीतकार और कोरियोग्राफर भी थे, जिन्होंने अपने काम से भारतीय फिल्म जगत को नई दिशा दी।