बीआर चोपड़ा की 'साधना', जब फिल्म मेकर्स से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स तक डर गए थे, लोगों ने कहा- चार फिल्में फ्लॉप हुईं, ये भी नहीं चलेगी...

IANS | April 22, 2026 9:38 AM

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक बलदेव राज चोपड़ा यानी बीआर चोपड़ा भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज फिल्मकारों में से एक थे, जिन्होंने मनोरंजन के साथ गंभीर सामाजिक मुद्दों को जोड़ा। उनका पूरा सिने करियर सामाजिक सरोकारों, सार्थक कहानियों और साहसिक विषयों से भरा रहा। भले ही वे इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनकी फिल्में और टीवी सीरियल 'महाभारत' आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

जब ‘नया दौर’ की कहानी पर महबूब खान ने जताई थी आपत्ति, बीआर चोपड़ा से बोले- मत बनाओ तांगे वाले की फिल्म, लूट जाओगे

IANS | April 21, 2026 11:20 PM

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के यादगार फिल्म निर्माताओं की बात करें तो वह लिस्ट बीआर चोपड़ा के बिना अधूरी होगी। चोपड़ा साहब ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं, लेकिन उनकी 1957 में रिलीज फिल्म 'नया दौर' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आज भी चर्चा में रहता है। यह वही फिल्म है, जिसकी कहानी शुरुआत में कई बड़े फिल्मकारों को पसंद नहीं आई थी, जिनमें मशहूर निर्देशक महबूब खान भी शामिल थे।

एक्शन से लेकर ‘लस्ट स्टोरीज 3’ के रोमांस तक हर बार अलग रोल क्यों चुनते हैं अली फजल, बताई वजह

IANS | April 21, 2026 1:36 PM

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल इन दिनों अपने अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर वह 'मिर्जापुर: द फिल्म' में एक्शन करते नजर आएंगे, तो दूसरी तरफ 'द लस्ट स्टोरीज 3' में रोमांटिक अंदाज दिखाने की तैयारी में हैं। अली का कहना है कि वह जानबूझकर ऐसे किरदार चुन रहे हैं, जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर चुनौती दें।

फैमिली-ड्रामा लेकर आ रहे सूरज बड़जात्या, 'ये प्रेम मोल लिया' में दिखेगी आयुष्मान-शरवरी की केमिस्ट्री

IANS | April 21, 2026 1:08 PM

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या दर्शकों के लिए जल्द ही फैमिली-एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस ने अपनी नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर होगी, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बी.आर. चोपड़ा जयंती: दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में शुरू किया था सफर, ऐसे बने सामाजिक मुद्दों को सिनेमा में उतारने वाले महान निर्देशक

IANS | April 21, 2026 9:37 AM

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के निर्माण में जितना योगदान कलाकारों का होता है, उतना ही महत्वपूर्ण भूमिका रचनात्मक दृष्टि रखने वाले फिल्म निर्देशकों की होती है। निर्देशक ही पर्दे पर कहानियों को जीवंत बनाने के साथ-साथ समाज को संदेश देने का काम करते हैं। इन्हीं महान निर्देशकों में बी.आर. चोपड़ा का नाम विशेष रूप से याद किया जाता है।

सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा के निधन से टूटीं अभिनेत्री

IANS | April 21, 2026 8:14 AM

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। यश राज फिल्म्स की फिल्म 'सैयारा' से अपना डेब्यू करने वाली अनीत पड्डा एक बार फिर निर्देशक मोहित सूरी की अपकमिंग फिल्म ‘सतरंगा’ में अहान पांडे के साथ दिखने वाली हैं, लेकिन इसी बीच अभिनेत्री पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है क्योंकि जीवन के सबसे प्यारे इंसान ने उन्हें अलविदा कह दिया है।

'गिन्नी वेड्स सनी 2' इवेंट मामला: सुधीर पांडे से अविनाश तिवारी ने पूछी वजह, मिला यह जवाब

IANS | April 19, 2026 11:47 PM

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर अपकमिंग फिल्म के इवेंट में सीनियर अभिनेता सुधीर पांडे को नजरअंदाज किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। अब अविनाश तिवारी ने खुद सुधीर पांडे से इस मामले की वजह पूछी है।

परिवार से बगावत कर पकड़ी एक्टिंग की राह, पर्दे पर ही रचाया 'स्वयंवर', शोबिज से दूर अब कहां हैं 'लाली'?

IANS | April 19, 2026 11:26 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हुए जो आए, एक से बढ़कर एक शो दिए और फिर पूरी तरह से दूरी बना ली। ऐसा ही एक नाम है अभिनेत्री रतन राजपूत का। बिहार की साधारण लड़की से छोटे पर्दे की लोकप्रिय 'लाली' बनने तक का उनका सफर संघर्ष, साहस और कुछ विवादों से भरा रहा है।

टैक्सी बेचकर बनाई फिल्म, प्रेम चोपड़ा को दिया ब्रेक, जब बड़े धोखे से टूट गया था सिनेमा जगत के 'सरदार' का दिल

IANS | April 18, 2026 11:24 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में कई सितारों की जिंदगी संघर्ष और सफलता की मिसाल होती है, लेकिन कुछ कहानियां दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक और कड़वी कहानी है निर्माता सरदार सिंह सूरी की, जिन्होंने अभिनेता प्रेम चोपड़ा को पहला बड़ा ब्रेक दिया। टैक्सी ड्राइवर से फिल्म निर्माता बनने तक का उनका सफर मेहनत, जज्बे और बलिदान से भरा है। अपनी तीन टैक्सियां बेचकर उन्होंने फिल्म “ए धरती पंजाब दी” बनाई, जो सुपरहिट रही और 9 अवॉर्ड जीती। फिर भी सफलता के बाद भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। सरदार सिंह सूरी की यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।

जल्द आएगा ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का नया सीजन, होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे अक्षय कुमार

IANS | April 18, 2026 5:17 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के पहले सीजन की सफलता के बाद चैनल ने दूसरे सीजन को मंजूरी दे दी है। नए सीजन के साथ अभिनेता अक्षय कुमार फिर से होस्ट के तौर पर वापसी करने को तैयार हैं।