छात्रों के समर्थन में उतरे कई बॉलीवुड सितारे, पूजा भट्ट से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक ने उठाई आवाज

IANS | July 21, 2026 12:37 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में जंतर-मंतर तक मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर बल प्रयोग की खबरों के बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। अभिनेत्री पूजा भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, जेनेलिया देशमुख समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों की बात सुने जाने और उनकी चिंताओं का समाधान किए जाने की अपील की है।

महिलाओं का सम्मान उनके कपड़ों से नहीं, उनकी पहचान से होना चाहिए : निधि शेट्टी

IANS | July 21, 2026 12:04 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी शो 'अनुपमा' में प्रेरणा के किरदार में अपनी अलग पहचान बना रहीं अभिनेत्री निधि शेट्टी इन दिनों शो के मौजूदा ट्रैक को लेकर चर्चा में हैं। निधि का मानना है कि 'अनुपमा' सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि समाज में मौजूद कई ऐसी सोच पर भी सवाल उठाता है, जिनका सामना आज भी महिलाएं अपने रोजमर्रा के जीवन में करती हैं।

'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार

IANS | July 20, 2026 12:06 PM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री सोनाली नाइक लोकप्रिय शो 'उड़ने की आशा' में रेणुका की भूमिका निभाने जा रही हैं, जिसे इससे पहले अभिनेत्री राधिका विद्यासागर ने निभाया था। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने बताया कि उन्हें इस किरदार को निभाने का दबाव महसूस हो रहा है, लेकिन वह इसे एक चुनौती के रूप में ले रही हैं और अपनी पूरी कोशिश करेंगी।

नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

IANS | July 20, 2026 11:50 AM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह दशकों से अपनी दमदार अदाकारी और बेहतरीन फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सोमवार को वह अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेटे और अभिनेता विवान शाह की पोस्ट ने खींचा।

'राख' एक्ट्रेस नैना सरीन ने बताई इंडस्ट्री की हकीकत, सोशल मीडिया फॉलोअर्स नहीं, टैलेंट से होनी चाहिए पहचान

IANS | July 19, 2026 6:52 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में आज किसी कलाकार की पहचान सिर्फ उसकी एक्टिंग से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता से भी जुड़ने लगी है। इसी मुद्दे पर अब वेब सीरीज 'राख' की एक्ट्रेस नैना सरीन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की असली पहचान उसके फॉलोअर्स या सोशल मीडिया इमेज से नहीं, बल्कि उसके टैलेंट और मेहनत से होनी चाहिए।

फिल्म की सफलता या असफलता को जेंडर से जोड़ना गलत, महिला प्रधान फिल्मों पर बोलीं तिलोत्तमा शोम

IANS | July 19, 2026 5:02 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों में महिला केंद्रित फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ी है, लेकिन जब किसी महिला प्रधान फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं होता, तो अक्सर पूरे महिला केंद्रित सिनेमा पर सवाल उठने लगते हैं। इसी सोच को लेकर अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने अपनी राय पेश की है।

'भक्षक' के लिए संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले-अच्छे किरदार और कहानियां मिलना ही एक कलाकार की सबसे बड़ी चाहत

IANS | July 19, 2026 4:23 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा ने अपने लंबे फिल्मी सफर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए हैं। कभी गंभीर भूमिकाओं से तो कभी अपनी सहज अदाकारी से उन्होंने हर बार अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। फिल्म 'भक्षक' में अपने शानदार अभिनय के लिए संजय मिश्रा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला है।

मीनाक्षी शेषाद्रि को आई 'नागिन' वाले दौर की याद, रीना रॉय और श्रीदेवी का जिक्र कर रिक्रिएट किया आइकॉनिक गाना

IANS | July 19, 2026 1:41 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि आज भी अपनी शानदार अदाकारी और बेहतरीन डांस के लिए याद की जाती हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपने पुराने दिनों की यादें साझा करती हैं।

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे रहा बेहद खास, बेटे विहान संग शेयर किए अनदेखे पल

IANS | July 19, 2026 1:19 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई खूबसूरत बदलाव आए, जिसकी झलक वह समय-समय पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

नेशनल अवॉर्ड की घोषणा में अपना नाम सुनकर खुशी से झूम उठे कार्तिक आर्यन, मां का रिएक्शन वायरल

IANS | July 19, 2026 1:13 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। इस खास उपलब्धि की घोषणा के दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मां के रिएक्शन ने लोगों को ध्यान खींचा है।