असम में पिछले दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई, डबल इंजन सरकार ने हालात बदले : पीएम मोदी

IANS | April 6, 2026 2:32 PM

होजाई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को होजाई में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और ऊर्जा यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि असम ने इस बार भी भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने का मन बना लिया है।

रैली के बाद पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जाना चुनावी मिजाज, एयरपोर्ट पर भी दिखे एक्टिव

IANS | April 5, 2026 8:35 PM

कूचबिहार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कूचबिहार से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश की महिलाओं और युवाओं के चुनावी मिजाज को समझने की कोशिश की।

बंगाल चुनाव : कूच बिहार में पीएम मोदी की रैली के बाद महिलाओं का ऐलान- बंगाल में भाजपा सरकार तय

IANS | April 5, 2026 7:52 PM

कूचबिहार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को पीएम मोदी ने कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में घुसपैठ, एसआईआर और महिला आरक्षण बिल का जिक्र किया। पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी हमें वह हक दिलाएंगे, जो इससे पहले दूसरी पार्टियां नहीं दिला पाईं।

टीएमसी का भय या भाजपा का भरोसा..., बंगाल में लोगों के सामने दो विकल्प : पीएम मोदी

IANS | April 5, 2026 5:25 PM

कूच बिहार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड से मैंने बंगाल में परिवर्तन महाअभियान की शुरुआत की थी। ब्रिगेड ग्राउंड की वो ऐतिहासिक तस्वीरें, जनसैलाब और वो उत्साह, जनता का जूनून... तब से पूरा टीएमसी सिंडिकेट घबराया हुआ है और आज मैं देख रहा हूं, ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूच बिहार ने उस पर मुहर लगा दी है।

पीएम मोदी की रैली से पहले कूचबिहार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बोले-ममता दीदी को एक भी वोट नहीं मिलेगा

IANS | April 5, 2026 1:54 PM

कूच बिहार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 4:15 बजे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम की जनसभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

अमित शाह के रोड शो से पहले केरल के बेपोर में तैयारियां जोरों पर, स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह

IANS | April 5, 2026 11:09 AM

बेपोर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो से पहले केरल के बेपोर में तैयारियां जोरों पर हैं। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुे कहा कि भाजपा आएगी तो राज्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

पीएम मोदी ने की तारीफ तो अनूप एंटनी बोले- मेरी जिंदगी उनके लिए समर्पित

IANS | April 4, 2026 10:57 PM

थिरुवल्ला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तिरुवल्ला विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और 'राइट-हैंड मैन' अनूप एंटनी जोसेफ की तारीफ की।

पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए लोग बोले, जनसभा में शामिल होकर खुशी मिली

IANS | April 4, 2026 8:52 PM

थिरुवल्ला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय केरलम! जय विकासिता केरलम! के उद्घोष से की। पीएम मोदी की जनसभा को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

पीएम मोदी ने की महिला आरक्षण पर आम सहमति की अपील, 2029 चुनाव में लागू होने का दिया भरोसा

IANS | April 4, 2026 6:36 PM

तिरुवल्ला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तिरुवल्ला में आयोजित एक विशाल एनडीए रैली को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य तय है और यह 2029 के लोकसभा चुनाव तक लागू हो जाएगा।

भाजपा-एनडीए गठबंधन 4 मई को केरल में सरकार बनाने के लिए तैयार : पीएम मोदी

IANS | April 4, 2026 5:03 PM

तिरुवल्ला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय केरलम! जय विकासिता केरलम! के उद्घोष से की। उन्होंने कहा कि मैं श्री वल्लभम के देवता तिरुवल्लुवर को नमन करता हूं और सबरीमाला व स्वामी अयप्पा को अपना सम्मान अर्पित करता हूं।