बंगाल चुनाव: टीएमसी ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, भवानीपुर से मैदान में सीएम ममता बनर्जी

IANS | March 17, 2026 4:43 PM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए सभी 294 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी।

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों पर उतारा

IANS | March 16, 2026 5:21 PM

कोलकाता, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों से मैदान में उतारा गया है।

एक्सक्लूसिव: अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बंगाल में ममता बनर्जी जैसा नेता नहीं', कांग्रेस को गठबंधन करना चाहिए

IANS | March 16, 2026 10:44 AM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का गठबंधन होना चाहिए। सही आंकड़े पर गठबंधन के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है।

पश्चिम बंगाल चुनाव: कृषि, उद्योग और इतिहास का अनोखा मिश्रण हुगली, भाजपा और टीएमसी के बीच टक्कर

IANS | March 15, 2026 11:17 PM

कोलकाता, 15 मार्च (आईएएनएस)। हुगली पश्चिम बंगाल के बर्दवान संभाग में स्थित एक महत्वपूर्ण जिला है, जिसका मुख्यालय चिनसुराह में है। यह जिला हुगली नदी के नाम पर रखा गया है, जो यहां की जीवनरेखा है। नाम 'हुगली' संभवतः 'होगला' नामक लंबी सरकंडा घास से लिया गया है, जो नदी किनारों और दलदली क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में उगती है।

पश्चिम बंगाल: हुगली-हावड़ा के शहरी-कृषि मिश्रित श्रीरामपुर क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें, टीएमसी की मजबूत पकड़ को भाजपा की चुनौती

IANS | March 15, 2026 10:57 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश में मात्र दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) में मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। तारीखों की घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच 1-1 विधानसभा के लिए खींचतान देखने को मिल रही है।

आईएएनएस-मैटराइज ओपिनियन पोल : पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी बढ़त, टीएमसी को कड़ी टक्कर मिलने का अनुमान

IANS | March 15, 2026 7:29 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे।

असम, पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव तारीखों का ऐलान, 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

IANS | March 15, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने रविवार को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां साझा की। असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि, तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के चुनावों के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

बोलपुर का सियासी गणित : वामपंथ का लाल रंग टीएमसी के हरे रंग में कैसे हुआ तब्दील?

IANS | March 15, 2026 12:44 PM

कोलकाता, 15 मार्च (आईएएनएस)। जब हम पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की चर्चा करते हैं, तो मानस पटल पर यहां की लाल माटी, एकतारे की गूंज और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के 'शांतिनिकेतन' की दार्शनिक छवि खुद उभर आती है। किंतु वर्तमान में 41-बोलपुर (अनुसूचित जाति आरक्षित) लोकसभा क्षेत्र मात्र एक सांस्कृतिक केंद्र भर नहीं रह गया है। आज यह निर्वाचन क्षेत्र एक ऐसे दोराहे पर खड़ा है, जहां एक ओर इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, तो दूसरी ओर आधुनिक रियल एस्टेट का बूम, कोयला खदानों से जुड़े विवाद और राजनीतिक सत्ता का भीषण संघर्ष है।

पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर विधानसभा : इतिहास, भूगोल और राजनीति का दिलचस्प संगम

IANS | March 14, 2026 8:19 PM

कोलकाता, 14 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सियासत में डायमंड हार्बर विधानसभा एक ऐसी सीट है, जहां इतिहास, भूगोल और राजनीति का दिलचस्प संगम देखने को मिलता है। दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित यह सीट डायमंड हार्बर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक है और राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में शामिल है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है, क्योंकि यहां पिछले एक दशक से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का दबदबा बना है, जबकि भाजपा इसे चुनौती देने की कोशिश में है।

बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का शुरू हो चुका है काउंटडाउन : पीएम मोदी

IANS | March 14, 2026 4:12 PM

कोलकाता, 14 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बंगाल की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्य में बदलाव का आह्वान किया।