बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के लिए हर बार मुसीबत में मददगार बना भबानीपुर, इस बार कितने बदलेंगे राजनीतिक समीकरण?

IANS | February 19, 2026 10:02 PM

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीचोबीच बसा एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र, जहां स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर शिक्षाविदों और राजनीतिज्ञों का घर रहा, वहां 2026 की चुनावी लड़ाई पूरे राज्य में सबसे महत्वपूर्ण होगी। कोलकाता नगर निगम के 8 वार्डों को खुद में समेटने वाला यह विधानसभा क्षेत्र भबानीपुर है, जिसे भवानीपुर भी कहा जाता है।

बंगाल चुनाव 2026: जनवरी 2024 हिंसा के बाद बदला माहौल, संदेशखाली सीट पर सबकी नजरें

IANS | February 19, 2026 9:09 PM

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट तेज होती जा रही है और इसी के साथ कुछ सीटें राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले की संदेशखाली विधानसभा सीट ऐसी ही एक सीट है, जो अपने राजनीतिक इतिहास, सामाजिक संरचना और हालिया घटनाक्रमों की वजह से इस बार खास तौर पर सुर्खियों में है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा : बॉर्डर क्षेत्र दिनहाटा में तृणमूल की मजबूत पकड़, भाजपा को चुनौती

IANS | February 18, 2026 11:41 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण चुनाव क्षेत्र है। यह एक म्युनिसिपल शहर है और दिनहाटा सबडिवीजन का मुख्यालय भी। भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट पूर्वी हिमालय की तलहटी में समतल जलोढ़ मैदानों पर बसा यह क्षेत्र सामान्य श्रेणी का है। इसमें पूरी दिनहाटा म्युनिसिपैलिटी, दिनहाटा II ब्लॉक और दिनहाटा I ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह कूच बिहार लोकसभा क्षेत्र के सात हिस्सों में से एक है।

बंगाल चुनाव: बांकुड़ा की 'लाल माटी' में जीत आसान नहीं, 2021 में ऐसा रहा नतीजा

IANS | February 18, 2026 10:34 PM

कोलकाता, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राढ़ क्षेत्र की वह 'लाल माटी', जहां कभी मल्ला राजाओं के घोड़ों की टापें गूंजती थीं और जहां के टेराकोटा (मिट्टी के शिल्प) मंदिरों की नक्काशी आज भी दुनिया को सम्मोहित करती है, वहीं आज सियासी नक्काशी हो रही है। बांकुड़ा विधानसभा सीट (नंबर 252) एक चुनावी क्षेत्र है, जहां जीत के करीब पहुंचकर भी पार्टियां अक्सर जीत नहीं पाती हैं।

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने 7 एईआरओ के निलंबन पर चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत

IANS | February 16, 2026 4:17 PM

कोलकाता, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को एसआईआर प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग की तरफ से 7 असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (एईआरओ) को सस्पेंड किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि इस तरह की गड़बड़ियां ममता बनर्जी सरकार के कहने पर की गईं।

पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस का अभेद्य किला 'जोड़ासांको' कैसे बना टीएमसी का गढ़? इस बार ऐसे बन रहे समीकरण

IANS | February 13, 2026 11:39 PM

कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अगर आपको लगता है कि पश्चिम बंगाल का जोड़ासांको केवल रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर के लिए जाना जाता है, तो आप शायद उस सियासी हलचल से अनजान हैं जो यहां हर चुनाव में मचता है। दरअसल, इस क्षेत्र के नाम में ही इसका इतिहास छिपा है। 'जोड़ा' यानी 'युगल' और 'सांको' का अर्थ है 'पुल'। ऐसा कहा जाता है कि कभी यहां एक छोटे नाले पर बांस या लकड़ी के दो पुल हुआ करते थे, और वहीं से इसे यह अनोखा नाम मिला।

बेहाला पश्चिम: वाम से टीएमसी के गढ़ तक, भाजपा को अभी भी पहली जीत की तलाश

IANS | February 13, 2026 10:40 PM

कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता की बेहाला पश्चिम विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की राजनीति में काफी महत्वपूर्ण है। यह एक सामान्य श्रेणी की शहरी सीट है, जो कोलकाता दक्षिण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट का चुनावी इतिहास जटिल और बदलावों से भरा रहा है, लेकिन इस सदी की शुरुआत से यह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का मजबूत गढ़ बन चुकी है।

बंगाल एसआईआर: राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को अब तक नहीं दी 8,505 ग्रुप-बी अधिकारियों की विस्तृत जानकारी

IANS | February 12, 2026 11:01 AM

कोलकाता, 12 (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच तनातनी बरकरार है। बंगाल सरकार ने 8,505 ग्रुप-बी अधिकारी एसआईआर के लिए नियुक्त किए थे, लेकिन आयोग को गुरुवार सुबह तक राज्य सरकार की ओर से इन अधिकारियों का डिटेल्ड बैकग्राउंड नहीं मिला।

पश्चिम बंगाल चुनाव: टीएमसी के गढ़ बेहाला पूर्व में तेजी से बढ़ा भाजपा का वोट शेयर

IANS | February 11, 2026 11:50 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में स्थित बेहाला पूर्व विधानसभा सीट राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण जगह रखती है। यह सीट कोलकाता दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और जनरल कैटेगरी की सीट है। हालांकि, यह कोलकाता शहर का हिस्सा है, लेकिन प्रशासनिक रूप से साउथ 24 परगना जिले में शामिल है। इस सीट में कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 11 वार्ड आते हैं।

बंगाल चुनाव 2026: मोयना विधानसभा वाम दबदबे से भाजपा उभार तक, उपजाऊ डेल्टा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की भूमिका अहम

IANS | February 10, 2026 11:54 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मोयना विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण ग्रामीण सीट है, जो राजनीतिक रूप से बदलते समीकरणों का गवाह रही है। तमलुक लोकसभा सीट के सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक मोयना सामान्य श्रेणी का है, जिसमें मोयना कम्युनिटी डेवलपमेंट ब्लॉक के साथ तमलुक ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतें शामिल हैं।