असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

IANS | March 22, 2026 12:21 PM

दिसपुर, 22 मार्च (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई है।

पुडुचेरी चुनाव : भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, कराईकल साउथ से एम. अरुल मुरुगन को बनाया उम्मीदवार

IANS | March 22, 2026 11:56 AM

पुडुचेरी, 22 मार्च (आईएएनएस)। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कराईकल साउथ विधानसभा सीट से एम. अरुल मुरुगन को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

यूडीएफ पर सांप्रदायिक ताकतों से गठजोड़ का आरोप, दलबदलुओं को नहीं मिलेगी जगह: सीएम पिनाराई (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | March 21, 2026 11:58 PM

तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च (आईएएनएस)। केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपनी सरकार के दस साल के कार्यकाल का जोरदार बचाव किया है। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विस्तार, सामाजिक क्षेत्र के पुनर्जीवन और दीर्घकालिक योजना को वामपंथी मोर्चे की लगातार तीसरी जीत की आधारशिला बताया।

पश्चिम बंगाल चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी किया 10 सूत्रीय घोषणापत्र

IANS | March 20, 2026 8:01 PM

कोलकाता, 20 मार्च (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आगामी दो चरणों में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना 10 सूत्रीय चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवार, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

IANS | March 19, 2026 6:31 PM

कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जानें किस विधानसभा सीट से किस उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट दिया है।

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने दूसरी लिस्ट की जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल

IANS | March 19, 2026 5:35 PM

कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

असम विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 88 सीटों पर किसे कहां से बनाया प्रत्याशी, पूरी लिस्ट

IANS | March 19, 2026 1:07 PM

गुवाहाटी, 19 मार्च (आईएएनएस)। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 88 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी की पहली सूची में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा कई मंत्रियों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भाजपा ने दिसपुर से प्रत्याशी बनाया है।

बंगाल चुनाव : आरामबाग मतलब लेफ्ट का पुराना किला, इस बार कांटे की टक्कर

IANS | March 17, 2026 9:46 PM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। आरामबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल के 42 संसदीय क्षेत्रों में से एक महत्वपूर्ण सीट है, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। यह मुख्य रूप से हुगली जिले में फैला हुआ है, जिसमें हुगली के छह और पश्चिम मेदिनीपुर जिले का एक विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इनमें हरिपाल, तारकेश्वर, पुरसुराह, आरामबाग (एससी), गोघाट (एससी), खानाकुल और चंद्रकोना जैसे क्षेत्र आते हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां के सात में से चार क्षेत्र भाजपा ने जीते थे।

पश्चिम बंगाल: बदलाव का गवाह रहा तमलुक निर्वाचन क्षेत्र, कांग्रेस-वामपंथी से टीएमसी और अब भाजपा की चुनौती

IANS | March 17, 2026 9:44 PM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। तमलुक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल के 42 संसदीय क्षेत्रों में से एक महत्वपूर्ण सीट है, जो पूर्व मेदिनीपुर (पुरब मेदिनीपुर) जिले में स्थित है। इस क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र, तमलुक, हल्दिया, महिसादल, मोयना, नंदकुमार, नंदीग्राम और पांसकुड़ा पूर्व आते हैं। ये सभी पूर्व मेदिनीपुर जिले में हैं, जो कृषि, मत्स्य पालन और औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

बंगाल चुनाव 2026: बनगांव क्षेत्र के विधानसभा सीटों पर सियासी घमासान, टीएमसी के गढ़ में भाजपा की नजर

IANS | March 17, 2026 7:07 PM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की बनगांव लोकसभा सीट, जो 2009 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई, अब आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फिर से राजनीतिक केंद्र में आ गई है। पहले यह इलाका बारासात संसदीय क्षेत्र का हिस्सा था, लेकिन अलग सीट बनने के बाद से लंबे समय तक यहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का प्रभाव बना रहा है।