असम विधानसभा चुनाव : तेजपुर-डेरगांव में राजनाथ सिंह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

IANS | March 30, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को राज्य में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री का यह दौरा भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इन क्षेत्रों में पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास में जुटी है। उनके संबोधन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने और मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने की उम्मीद है।

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

IANS | March 30, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक झूठा आरोप लगाया, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करारा जवाब दिया और राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक्स पर एक वीडियो शेयर किया।

केरल चुनाव: त्रिशूर में लोगों ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, 'पीएम को देखना एक खूबसूरत अनुभव'

IANS | March 29, 2026 10:46 PM

त्रिशूर, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में चुनावी शंखनाद कर दिया है। रविवार को त्रिशूर में पीएम मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान वहां मौजूद लोग काफी खुश दिखाई दिए। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

केरल चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर पलक्कड़ की जनता बोली- उनसे हमें बहुत उम्मीदें

IANS | March 29, 2026 1:03 PM

तिरुवनंतपुरम, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे को लेकर उनके समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वे रविवार शाम को केरल के पल्लकड़ और त्रिशूर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

केरल में लोग एलडीएफ और यूडीएफ के कुशासन से नाखुश: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | March 29, 2026 10:14 AM

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 29 मार्च (आईएएनएस)। केरल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के पल्लकड़ और त्रिशूर में चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के बीच रहने का बेसब्री से इंतजार है।

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये टीएमसी के 15 साल के काले कारनामों का संकलन

IANS | March 28, 2026 2:59 PM

कोलकाता, 28 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह चार्जशीट टीएमसी सरकार के 15 सालों के काले कारनामों का संकलन है।

'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' : प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद

IANS | March 28, 2026 11:09 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने दोनों राज्यों में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि जनता 'डबल-इंजन' वाली एनडीए सरकार के साथ अगले पांच साल और बिताने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पश्चिम बंगाल: पूर्व फुटबॉलर अरिंदम भट्टाचार्या ने ली भाजपा की सदस्यता, कहा- लंबे समय से पार्टी का समर्थक हूं

IANS | March 27, 2026 7:53 PM

कोलकाता, 27 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर रहे अरिंदम भट्टाचार्या ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अरिंदम ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्या के उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

‘बी-टीम’ बयान पर सियासत तेज, भाजपा का कांग्रेस और माकपा पर ‘वोट बैंक राजनीति’ का आरोप

IANS | March 26, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल एंटनी ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और माकपा पर ‘वोट बैंक राजनीति’ करने का आरोप लगाया है।

एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रसार पर पूरी तरह से प्रतिबंध : चुनाव आयोग

IANS | March 24, 2026 8:21 PM

चेन्नई, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रसार पर पूरी तरह से प्रतिबंध की घोषणा की।