पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए लोग बोले, जनसभा में शामिल होकर खुशी मिली

पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए लोग बोले, जनसभा में शामिल होकर खुशी मिली

थिरुवल्ला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय केरलम! जय विकासिता केरलम! के उद्घोष से की। पीएम मोदी की जनसभा को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने वाली एक महिला ने आईएएनएस से कहा कि जीवन में पहली बार प्रधानमंत्री को देखा। उन्होंने कहा कि मैं सीपीआई में एक पद पर थी। मुझे उनका नेचर पसंद नहीं आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों का ख्याल रखते हैं, इसलिए मैं उनका समर्थन कर रही हूं।

एक दूसरी महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री को मैंने पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ ने जो गलफहमियां भर रखी थी। पीएम मोदी की स्पीच के माध्यम से बहुत सी सच्चाई बाहर आई है। उसके बारे में जानकारी हुई। मैं जनसभा में शामिल होकर काफी खुशी महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि मैं जेन जी का हिस्सा हूं, इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है, जिससे यह पक्का हो सके कि पार्टी में हमारा रिप्रेजेंटेशन हो और युवा आवाजें कभी भी झुंड में न रहें, स्कीम्स जो हमारे पक्ष में हैं, वे भी काम आ रही हैं।

एक शख्स ने कहा कि मैं अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर सकता, क्योंकि मेरे जैसे छोटे इंसान के लिए, मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता के लिए काफी गर्व की बात है। माननीय प्रधानमंत्री जैसे आदर्श व्यक्ति के लिए मेरी पूरी जिंदगी समर्पित है।

बता दें कि जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए पर आपका भरोसा और केरल की महिलाओं का अपार समर्थन पूरे राज्य में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मैं पहले भी यहां आ चुका हूं, लेकिन इस बार परिस्थितियां अलग हैं और माहौल बदला हुआ है। केरल एक ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए तैयार है।

पीएम ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार अनूप ने पिछले पांच वर्षों से अटूट समर्पण के साथ मेरे साथ काम किया है। वे एक विश्वसनीय सहयोगी रहे हैं, शांत, ईमानदार और अथक दिन-रात काम करने वाले। मुझे लगा कि केरल को इस युवा नेता की सेवा और ऊर्जा की आवश्यकता है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम