चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ है। धमाके के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ है। धमाके के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
श्रीनगर, 27 मार्च (आईएएनएस)। लद्दाख के जोजिला दर्रा पर शुक्रवार को आए भीषण हिमस्खलन में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। यह हादसा श्रीनगर-लेह हाईवे के लद्दाख वाले हिस्से में हुआ, जहां कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए।
ढाका, 26 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें लगभग 18 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, गोवालैंड उपजिला, राजबारी के दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर एक पैसेंजर बस के पोंटून से पद्मा नदी में गिर गई।
ढाका, 22 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक बड़ी दुर्घटना में रविवार सुबह कोमिला में पडुआ बाजार लेवल क्रॉसिंग पर एक मेल ट्रेन और बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। गुरुवार को दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हुई अग्निकांड की घटनाओं ने आम जनमानस को दहशत में डाल दिया। हालांकि, राहत एवं बचाव कार्यों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इन हादसों ने हजारों परिवारों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। जहां कई लोग झुलसने के कारण अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, वहीं अनेक परिवारों के सिर से आशियाना छिन गया है।
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग विमान को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) काफी तेजी से जांच कर रही है और इसे लेकर रिपोर्ट जल्द ही जारी होगी।
अमरावती, 28 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार दोपहर एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। हादसा सामर्लकोटा मंडल के वेटलापालेम गांव में गोदावरी नहर के पास स्थित ‘सूर्याश्री फायरवर्क्स’ यूनिट में दोपहर करीब 2 बजे हुआ।
पोर्ट ब्लेयर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अंडमान-निकोबार में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
रांची, 24 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के करमाटांड के पास एक वन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 23 फरवरी की शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें एक डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट और 1 को-पायलट थे। सभी लोगों के मारे जाने की सूचना है। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने हादसे के बारे में बताया।
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची में गैस लीक होने की वजह से धमाका हुआ है, जिसके बाद बिल्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। एक अन्य घटना में ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बलूचिस्तान के ताफ्तान में एक गैस प्लांट में जबरदस्त धमाके की घटना सामने आई है।