नए साल के जश्न में स्विट्जरलैंड के बार में धमाका, कई लोगों की मौत और कई घायल
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल के मौके पर स्विटजरलैंड से एक दुखद घटना सामने आई है। स्विस पुलिस की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, क्रैन्स मोंटाना के महंगे अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर के एक बार में धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोग मारे गए और कुछ घायल हो गए।