दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश
नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दिल्ली की इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रमुख शहरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।