गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने नवंबर में रिकॉर्ड जुर्माना लगाया, फिर भी उल्लंघन बड़े पैमाने पर
नोएडा, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। एक नवंबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक गौतमबुद्ध नगर जिले में यातायात माह चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर यातायात पुलिस विभाग के लोग यमराज बनाकर लोगों को समझाते और डरते दोनों काम करते दिखाई दिए। जागरूकता अभियान स्कूलों में कैंप लगाकर, ऑटो चालको, बस चालको, ट्रैक्टर ट्राली चालकों के लिए नुक्कड़ नाटक समेत अन्य प्रोग्राम आयोजित किए गए। इसके साथ-साथ रोजाना हजारों यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान भी काटे गए, लेकिन फिर भी लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज आते नहीं दिखाई दिए।