वाघ-बकरी चाय समूह के पराग देसाई को आवारा कुत्तों ने दौड़ाया, गिरने से चोट लगने के बाद मौत
अहमदाबाद, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। शहरी सड़कों पर आवारा मवेशियों और कुत्तों की बढ़ती समस्या के कारण एक और दु:खद घटना सामने आई है। वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक व्यवसायी पराग देसाई की कुत्तों से जुड़ी एक दुर्घटना के कारण रविवार को जान चली गई।