मुंबई में 14 साल के बच्चे ने वरिष्ठ नागरिक पर एसयूवी चढ़ाई !
मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पवई के चांदीवली इलाके में एक 14 वर्षीय लड़का अपने पैरेंट्स की एसयूवी कार घूमने के लिए ले गया। नाबालिग ने एक वरिष्ठ नागरिक और एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी और घबराकर घटनास्थल से भाग गया।