प्रयागराज की घटना पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कैसे आग पर इतनी जल्दी पाया काबू
महाकुंभ नगर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को चल रहे कुंभ मेले में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। आग पर प्रशासन की सजगता के चलते आधे घंटे से भी कम समय में काबू पा लिया गया है। आग बुझने के बाद एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर, प्रयागराज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए प्रशासन की सजगता के बारे में बताया। साथ ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने पत्रकारों से बात करते हुए आग में किसी के हताहत न होने देने के लिए सरकार को धन्यवाद कहा।