ओडिशा के मयूरभंज में ट्रक पलटा, 6 लोगों की मौत, सीएम ने अनुग्रह राशि का ऐलान किया
भुवनेश्वर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मयूरभंज जिले में बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-49 पर धरसुनी घाट इलाके में हुआ।