धनबाद में बड़ा हादसा, छह मजदूरों को लेकर जा रही सर्विस वैन 300 फीट गहरी खाई में गिरी
धनबाद, 5 सितंबर (आईएएनएस)। धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एरिया- 4 खदान क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां आउटसोर्सिंग के आधार पर खनन करने वाली मां अम्बे कंपनी की एक सर्विस वैन करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस वैन में पांच से छह मजदूर सवार थे।