यूपी: ट्रक से टक्कर होने पर धूं-धूं कर जलने लगी बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

IANS | May 22, 2026 7:42 AM

फिरोजाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई है।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा, 13 लोगों की मौत, 20 घायल

IANS | May 18, 2026 8:13 PM

पालघर, 18 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यह हादसा धाणीवरी इलाके के पास हुआ, जहां बारातियों से भरे टेंपो और एक तेज रफ्तार कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

कोटा में दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सभी यात्रियों को बचाया गया

IANS | May 17, 2026 9:59 AM

कोटा, 17 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के कोटा में रविवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, तुर्किए एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट के पहिये में लगी आग

IANS | May 11, 2026 12:40 PM

काठमांडू, 11 मई (आईएएनएस)। नेपाल में तुर्किए एयरलाइंस की फ्लाइट के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया। नेपाली मीडिया के अनुसार, सोमवार सुबह तुर्किए की एयरलाइंस के एक एयरक्राफ्ट के पहियों में लैंडिंग के दौरान आग लगने की घटना सामने आई। इस घटना से एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना के बाद एयरपोर्ट को लगभग 98 मिनट के लिए बंद कर दिया गया।

फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम, प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत

IANS | May 5, 2026 10:26 PM

हैदराबाद, 5 मई (आईएएनएस)। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर और तमिल स्टार जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का उदयपुर के पास कार दुर्घटना में निधन हो गया। मंगलवार को हुई इस दुर्घटना में उनकी मौत की खबर आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

केरल : अभिनेता संतोष नायर का कार एक्सीडेंट में निधन, मोहनलाल ने कहा- असमय जाना खलेगा

IANS | May 5, 2026 3:03 PM

तिरुवनंतपुरम, 5 मई (आईएएनएस)। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता संतोष नायर का मंगलवार को सड़क दुर्घटना के बाद निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। अपने दोस्त के निधन पर अभिनेता मोहनलाल ने दुख जताया है।

चीन के बड़े पटाखा प्लांट में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल

IANS | May 5, 2026 9:33 AM

चांग्शा, 5 मई (आईएएनएस)। सेंट्रल चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा प्लांट में बड़े धमाके की जानकारी सामने आई है। चीनी अधिकारियों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए। धमाके के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू कर दिया गया है।

पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

IANS | April 27, 2026 9:03 PM

पुणे, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पुणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। यह घटना उस समय हुई, जब शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रवेश कर रही थी।

ऊधमपुर बस हादसा : 21 लोगों की मौत, 61 घायल, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान

IANS | April 20, 2026 2:56 PM

जम्मू, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को की। साथ ही बताया कि जरूरतमंदों को हर संभव मदद दी जा रही है।

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल, सीएम ने दुख जताया

IANS | April 19, 2026 5:58 PM

विरुधुनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के पास कट्टानारपट्टी स्थित ‘वनजा पटाखा फैक्ट्री’ में रविवार को धमाके से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है।