17 हजार फीट की ऊंचाई पर गिरी बिजली, लखनऊ में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, डीजीसीए कर रही जांच
लखनऊ, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडिगो एयरलाइंस की पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वजह खराब मौसम और बिजली गिरना बताई गई, इस घटना में विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है।