एशियन गेम्स: 400 मीटर हर्डल्स में विथ्या रामराज ने रचा इतिहास, पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़कर जीता ब्रॉन्ज

IANS | September 28, 2026 5:06 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। रामराज ने रोमांचक फाइनल में 54.75 सेकंड के साथ अपना अब तक का पर्सनल बेस्ट निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ विथ्या ने दिग्गज भारतीय एथलीट पीटी उषा के 42 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

'यह मेडल आपके खेल सफर में गर्व की एक और उपलब्धि', सिल्वर जीतने पर राष्ट्रपति ने दी ईशा सिंह को बधाई

IANS | September 28, 2026 2:02 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल के व्यक्तिगत स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। ईशा को उनकी इस खास उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।

एशियन गेम्स 2026 : सेमीफाइनल में 5 भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, तिलक वर्मा का रिकॉर्ड दमदार

IANS | September 28, 2026 1:19 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने 'एशियन गेम्स- 2026' के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, जिसके बाद बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया को अंतिम चार का टिकट मिल गया। भारत अपना सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेलेगा। आइए, आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, ईशा ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता सिल्वर

IANS | September 28, 2026 12:43 PM

टोयोटा, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अत्यधिक दबाव के बीच ईशा ने गजब के मानसिक संतुलन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें कई बार कठिन शूट-ऑफ का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी एकाग्रता नहीं खोई और दृढ़ संकल्प के साथ दूसरा स्थान हासिल कर देश को गौरवान्वित किया।

एशियन गेम्स 2026: कुराश में पिंकी बल्हारा को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष, सेमीफाइनल में मिली हार

IANS | September 28, 2026 12:43 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की पिंकी बल्हारा ने सोमवार को एशियन गेम्स 2026 में कुराश के -78 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि, उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

एशियन गेम्स 2026: लवलीना ने बॉक्सिंग में पक्का किया एक और मेडल, क्वार्टर फाइनल में सियोंग को हराया

IANS | September 28, 2026 11:33 AM

निशियो, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने सोमवार को निशियो जिम्नेजियम में कोरिया की सियोंग सुयोन के खिलाफ महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 5-0 से शानदार जीत हासिल कर एशियन गेम्स 2026 में अपना मेडल पक्का कर लिया है।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला पिस्टल टीम के हाथ लगी निराशा, सिर्फ ईशा ही बना पाईं व्यक्तिगत फाइनल में जगह

IANS | September 28, 2026 11:20 AM

टोयोटा, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पिस्टल इवेंट में निराशा हाथ लगी। सोमवार को आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही और मेडल नहीं जीत पाई।

'मैच न होने का बहुत दुख है', भारत-अफगानिस्तान मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने से टूटा फैंस का दिल

IANS | September 28, 2026 11:15 AM

निशिन, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग होने के कारण भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, इस मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे फैंस का दिल जरूर टूट गया, जो अपने चहेते खिलाड़ियों को देख तक नहीं सके।

एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, झमाझम बारिश के चलते धुला अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच

IANS | September 28, 2026 10:37 AM

निशिन, 28 सितंबर (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होती झमाझम बारिश के चलते भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा।

एशियन गेम्स 2026: बिना मैदान पर उतरे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बारिश की भेंट चढ़ा हांगकांग के खिलाफ क्वार्टर फाइनल

IANS | September 28, 2026 7:53 AM

निशिन, 28 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।