एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 7-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से मुकाबला तय

IANS | September 27, 2026 7:11 PM

गिफू, 27 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को 'पूल-बी' के अपने आखिरी मैच में सिंगापुर को 7-0 से रौंदा। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए अपना सफर पूरा किया। 'पूल-बी' में शीर्ष पर रहते हुए भारत ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है, जहां उसका मुकाबला साउथ कोरिया से होगा।

एशियन गेम्स: डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज के साथ तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने

IANS | September 27, 2026 6:57 PM

नागोया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। तेजस्विन शंकर ने हांग्जो एशियन गेम्स 2026 के डेकाथलॉन इवेंट ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस मुश्किल इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं।

यूथ टेस्ट मैच: ईशान ओम ने खोला 'पंजा', ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम सिर्फ 217 रन पर ढेर

IANS | September 27, 2026 6:45 PM

राजकोट, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-19 टीम ने रविवार को निरंजन शाह स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को सिर्फ 217 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद दिन की समाप्ति तक भारतीय खेमे ने बगैर कोई विकेट गंवाए 8 रन बना लिए हैं।

एशियन गेम्स: एंसी सोजन ने 'लॉन्ग जंप' में जीता सिल्वर, चौथे स्थान पर रहीं शैली

IANS | September 27, 2026 6:11 PM

नागोया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत की एंसी सोजन ने महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता। नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने अपनी आखिरी जंप में 6.55 मीटर की दूरी तय करते हुए गोल्ड अपने नाम किया और भारतीय खिलाड़ी को सिर्फ दो सेंटीमीटर से पछाड़ा। शैली सिंह मुकाबले के ज्यादातर समय मेडल की दौड़ में बनी हुई थीं, लेकिन अंतत: चौथे स्थान पर रहीं।

एशियन गेम्स: स्क्वैश में 18 वर्षीय अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

IANS | September 27, 2026 4:01 PM

नागोया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की 18 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने रविवार को विमेंस सिंगल्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ जूनियर वर्ल्ड चैंपियन अनाहत, भारत की पहली विमेंस सिंगल्स सिल्वर मेडलिस्ट बनीं। हालांकि, उन्हें फाइनल में मलेशिया की मौजूदा चैंपियन शिवसंगरी सुब्रमण्यम के हाथों 4-11, 4-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा।

एशियन गेम्स: स्क्वैश में अभय ने जीता सिल्वर, मगर एलए28 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन से चूके

IANS | September 27, 2026 3:44 PM

नागोया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में रविवार को मेंस सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह को मलेशिया के मौजूदा चैंपियन ईन यो एनजी के खिलाफ 9-11, 5-11, 5-11 से शिकस्त मिली, जिससे अभय को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

IANS | September 27, 2026 12:03 PM

नागोया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज ने रविवार को आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में अपने-अपने ग्रुप से पुरुषों के लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब

IANS | September 26, 2026 11:53 PM

नागोया (जापान), 26 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के सू वेन ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'एशियन गेम्स 2026' का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शनिवार को सू ने 17.42 मीटर की छलांग लगाकर साल 1990 के बीजिंग खेलों में हमवतन जू सिक्सिन के बनाए गए 17.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह उनका एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल था। जापान के मानातो मियाओ ने 16.77 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन के मा यिंगलोंग ने 16.75 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

IANS | September 26, 2026 11:04 PM

इचिनोमिया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पीवी सिंधु ने शनिवार को 'राउंड ऑफ 16' में जापान की टोमोका मियाजाकी को 21-9, 21-13 से मात दी। इसी के साथ भारत की स्टार शटलर ने 'एशियन गेम्स 2026' के विमेंस सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

'भविष्य में और भी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं,' एशियन गेम्स में छाए भारतीय खिलाड़ी, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | September 26, 2026 9:30 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को भारत के कुल मेडल की संख्या 30 पहुंच गई। इनमें 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।