एशियन गेम्स: प्राची ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज; अनिमेष 200 मीटर फाइनल में पहुंचे

IANS | September 26, 2026 7:41 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की प्राची चौधरी ने शनिवार को जापान में जारी 'एशियन गेम्स 2026' में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 53.21 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ आइची-नागोया में भारत के कुल मेडल की संख्या 30 तक (4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज) पहुंच गई है।

'हम उनके प्रदर्शन से बेहद खुश हैं', गोल्ड जीतने पर बोले भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी रितु श्योराण के पति नसीब

IANS | September 26, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से हराया। टीम को चैंपियन बनाने में ऑलराउंडर खिलाड़ी रितु श्योराण ने अहम भूमिका निभाई। रितु के पति नसीब जांगू ने उनके दमदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है।

एशियन गेम्स: शॉट पुट में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने भारत को दिलाया सिल्वर, लगातार तीसरी बार मेडल पर कब्जा

IANS | September 26, 2026 6:37 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर लगातार तीसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल से चूक गए। शनिवार को नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों के शॉट पुट फाइनल में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जबकि ईरान के मोहम्मदरेजा तयेबी ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया।

एशियन गेम्स 2026: लगातार चौथी जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जापान को 2-0 से हराया

IANS | September 26, 2026 5:47 PM

काकामिगहारा, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शनिवार को भारतीय टीम ने पूल ए के मुकाबले में जापान को 2-0 से हराया।

'आपके शानदार प्रदर्शन ने एक यादगार अध्याय लिखा है', गोल्ड मेडल जीतने पर अमित शाह ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को दी बधाई

IANS | September 26, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 40-34 से हराया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

IANS | September 26, 2026 3:59 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता।

गांव वालों ने ताने मारे, माता-पिता और कोच ने भरोसा किया, पोल वॉल्ट में ब्रॉन्ज जीतकर भावुक हुईं बारानिका इलांगोवन

IANS | September 26, 2026 2:43 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को बारानिका इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में देश को ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। हालांकि, यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। बारानिका ने जब पोल वॉल्ट शुरू किया, तो उनके गांव के लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह खेल जोखिम उठाने लायक है। उन्होंने उनके माता-पिता से यह भी कहा कि अगर उन्हें चोट लग गई तो कोई उनसे शादी नहीं करेगा।

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराया

IANS | September 26, 2026 2:33 PM

इचिनोमिया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शनिवार को इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स 2026: अनाहत के बाद अभय सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान को दी शिकस्त

IANS | September 26, 2026 2:11 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के अभय सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 (11-3, 12-10, 11-6) से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स 2026: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी बनीं

IANS | September 26, 2026 12:42 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की अनाहत सिंह ने जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 3-2 (9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3) से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही अनाहत ने एशियन गेम्स 2026 के महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में जगह बना ली है।