'मेरा सपना सच हो गया', एशियन गेम्स में पहला मेडल जीतने के बाद बोलीं मीराबाई चानू

IANS | September 23, 2026 3:54 PM

नागोया, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का एशियन गेम्स का लंबे समय से देखा जा रहा सपना आखिरकार सच हो गया। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा कैटेगरी में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता और इसके साथ ही ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने का अपना कलेक्शन पूरा कर लिया।

'आपका सफर युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत', राष्ट्रपति ने सिल्वर मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को दी बधाई

IANS | September 23, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। मीराबाई चानू ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह इस टूर्नामेंट में उनका अब तक का पहला मेडल है। देश के लिए ऐतिहासिक मेडल जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी, थाईलैंड को 20-1 से रौंदा

IANS | September 23, 2026 2:07 PM

गिफू, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में पूल बी के मैच में भारत ने थाईलैंड को 20-1 से रौंदते हुए एक और बड़ी जीत हासिल की।

एशियन गेम्स 2026: व्यक्तिगत इवेंट में मेडल लाने से चूकीं राइजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल

IANS | September 23, 2026 1:32 PM

नागोया, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में महिला स्कीट टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं भारतीय शूटर राइजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल व्यक्तिगत स्पर्धा में देश के लिए मेडल लाने से चूक गईं।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, पक्का हुआ मेडल

IANS | September 23, 2026 1:16 PM

आइची, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का मेडल पक्का हो गया है। टीम ने बुधवार को टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स 2026: जय मीणा ने रचा इतिहास, सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज मेडल

IANS | September 23, 2026 12:59 PM

नागोया, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में जय मीणा ने इतिहास रच दिया है। उन्होने पुरुषों के सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला मेडल जीता है। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल

IANS | September 23, 2026 12:17 PM

नागोया, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपना पहला सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए देश को वेटलिफ्टिंग में 1998 के बाद पहला एशियन गेम्स मेडल दिलाया है।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, ईरान को 37-23 से हराया

IANS | September 23, 2026 11:33 AM

नागोया, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने कड़े मुकाबले में ईरान को 37-23 से हराते हुए टूर्नामेंट की अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

एशियन गेम्स 2026: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम का कमाल, ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

IANS | September 23, 2026 10:58 AM

नागोया, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। भवतेघ सिंह गिल, अनंतजीत सिंह नारुका और मैराज अहमद खान की तिकड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है।

एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं

IANS | September 23, 2026 10:26 AM

नागोया, 23 सितंबर (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर को एशियन गेम्स में निराशा हाथ लगी है। वह महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत इवेंट में पोडियम तक नहीं पहुंच सकीं और बुधवार को फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं।