क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, जानिए कौन हैं भारत के लिए मेडल पक्का करने वाले जय मीणा

IANS | September 23, 2026 9:52 AM

नागोया, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में जय मीणा ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को यहां पुरुषों के सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए एशियन गेम्स का पहला मेडल पक्का कर दिया। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ ही मीणा का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल तय हो गया है।

एशियन गेम्स: श्रीलंका की 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम घोषित, अराचिगे को मिली कमान

IANS | September 22, 2026 9:22 PM

कोलंबो, 22 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट ने एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय पुरुष टीम घोषित कर दी है। सहन अराचिगे को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि निरोशन डिकवेला को विकेटकीपर के तौर पर बरकरार रखा गया।

एशियन गेम्स: जुगराज का 'चौका', अभिषेक की 'हैट्रिक', भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से रौंदा

IANS | September 22, 2026 7:03 PM

काकामिगाहारा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 'पूल-ए' के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला मंगलवार को गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले, भारत ने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया पर 13-1 से जीत हासिल की थी।

एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन का इनाम, भारतीय महिला खिलाड़ियों की टी20 रैंकिंग में सुधार, 'टॉप-4' में पहुंचीं शेफाली

IANS | September 22, 2026 6:29 PM

दुबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी विमेंस टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंच गई हैं। इसके साथ भारत, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी जबरदस्त सुधार हुआ है।

'एक बार फिर आपने देश का मान बढ़ाया', जय शाह और देवजीत सैकिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

IANS | September 22, 2026 5:38 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आईसीसी चेयरमैन जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। मंगलवार को फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा।

'आपका शानदार प्रदर्शन प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत,' एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने महिला क्रिकेट टीम को सराहा

IANS | September 22, 2026 5:02 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने मंगलवार को फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ 147 रन से जीत हासिल करते हुए एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड दिलाया।

रोशिबिना देवी क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, एशियन गेम्स में लगातार तीसरा वुशु मेडल पक्का

IANS | September 22, 2026 4:43 PM

नागोया, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा वुशु क्वार्टर फाइनल में मकाऊ, चीन की चू मैन सिन को 5-0 से शिकस्त दी। मंगलवार को आइची प्रीफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में इस जीत के साथ रोशिबिना ने एशियन गेम्स में अपना तीसरा मेडल सुनिश्चित कर लिया है।

एशियन गेम्स: जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम, मेडल हुआ पक्का

IANS | September 22, 2026 4:10 PM

इचिनोमिया सिटी, 22 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जापान को 3-0 से हराया।

यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर

IANS | September 22, 2026 4:05 PM

निशिन, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों से रौंदने के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम से मिले 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत

IANS | September 22, 2026 3:04 PM

निशिन, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा।