एशियन गेम्स: भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में 'नेशनल रिकॉर्ड' के साथ जीता ब्रॉन्ज

IANS | September 29, 2026 6:45 PM

नागोया, 29 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले फाइनल में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करते हुए एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा सत्यनारायण, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा की टीम ने मिलकर इस दौड़ को पूरा करने में 41.06 सेकंड का समय लिया।

एशियन गेम्स: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, 4x400 मीटर रिले में जीता 'गोल्ड', विथ्या ने लगाई 'हैट्रिक'

IANS | September 29, 2026 6:19 PM

नागोया, 29 सितंबर (आईएएनएस)। विथ्या रामराज ने 'एशियन गेम्स 2026' में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में भारत को गोल्ड जिताने में अहम भूमिका निभाई। किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची और विथ्या की भारतीय जोड़ी ने (3:29.69 सेकंड) के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

एशियन गेम्स: गुलवीर ने लगाई मेडल की हैट्रिक, 5000 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज

IANS | September 29, 2026 5:55 PM

नागोया, 29 सितंबर (आईएएनएस)। गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली है। भारतीय धावक ने मंगलवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

एशियन गेम्स: नीरू ढांडा ने देश को दिलाया पांचवां गोल्ड, महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में रचा इतिहास

IANS | September 29, 2026 11:45 AM

नागोया, 29 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल मिल गया है। अपना पहला एशियन गेम्स खेल रही नीरू ढांडा ने इतिहास रचा है और महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में 28 के एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता है। इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली वह भारत की पहली महिला ट्रैप शूटर हैं।

एशियन गेम्स: चारों क्वार्टर फाइनल बारिश से धुले, सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका और पाकिस्तान-बांग्लादेश आमने-सामने

IANS | September 29, 2026 9:05 AM

निशिन, 29 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 के सभी चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश की वजह से धुल गए। इस वजह से भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान ने बेहतर रैंक के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स: चीन 132 गोल्ड के साथ शीर्ष पर काबिज, भारत 12वें स्थान पर

IANS | September 28, 2026 9:23 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में चीन ने पदक तालिका में अपना दबदबा बनाए रखा है। सोमवार तक चीन नंबर-1, जबकि जापान और साउथ कोरिया 'टॉप-3' में मौजूद हैं। भारत कुल 45 मेडल के साथ 12वें पायदान पर है।

एशियन गेम्स: मेंस जैवलिन थ्रो में भारत का 'डबल धमाल', यशवीर को सिल्वर, रोहित ने जीता ब्रॉन्ज

IANS | September 28, 2026 8:59 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में भारत ने दो मेडल हासिल किए। यशवीर सिंह ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता, जबकि रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश थारंगा ने हासिल किया।

एशियन गेम्स: पारुल चौधरी ने जीता दूसरा 'ब्रॉन्ज', 3000 मीटर स्टीपलचेज के बाद 5000 मीटर दौड़ में भी पदक

IANS | September 28, 2026 6:40 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की पारुल चौधरी ने 'एशियन गेम्स 2026' में दूसरा ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। पारुल ने महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल रेस 15:14.61 के समय के साथ पूरी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले, पारुल महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में तीसरे स्थान पर रही थीं।

एशियन गेम्स 2026 में गुलवीर सिंह का दूसरा मेडल, 10000 मीटर के बाद 1500 मीटर दौड़ में जीता 'सिल्वर'

IANS | September 28, 2026 5:51 PM

नागोया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। 'एशियन गेम्स 2026' में भारत के लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने दूसरा सिल्वर मेडल हासिल किया। 25 सितंबर को 10,000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद, सोमवार को गुलवीर ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में एक और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

एशियन गेम्स: बॉक्सिंग में भारत का छठा मेडल पक्का, कपिल ने पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में बनाई जगह

IANS | September 28, 2026 5:25 PM

निशियो, 28 सितंबर (आईएएनएस)। मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने 'एशियन गेम्स 2026' में पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए इस खेल का छठा मेडल सुनिश्चित कर लिया है। कपिल ने सोमवार को निशियो जिम्नेजियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल में साउथ कोरिया के किम गिचे पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के गोल्ड मेडलिस्ट तुराबेक खबीबुल्लाएव से होगा।