मुंह सूखना सिर्फ डिहाइड्रेशन नहीं, गंभीर रोगों का संकेत भी, आयुर्वेद से जानें समाधान
नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। क्या आपका भी मुंह सूखता है और बार-बार प्यास लगती है? तो ये गंभीर रोगों का लक्षण हो सकता है। अक्सर लोग इस बड़े संकेत को प्यास, डिहाइड्रेशन या मौसम के बदलाव का कारण मानकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन यह साधारण समस्या नहीं है। आयुर्वेद में इसे मुख शोष कहा जाता है, जो खतरनाक है। आयुर्वेद के पास इसका समाधान है।