महिला टी20 विश्व कप: डंकले-कैप्सी की दमदार पारी, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया
लीड्स, 21 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। हेडिंग्ले के मैदान पर इंग्लिश टीम से मिले 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी।