टी20 वर्ल्ड कप: लॉकी फर्ग्यूसन की हुई जमकर धुनाई, फाइनल में नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के नाम फाइनल में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह टी20 विश्व कप के फाइनल में संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।