टी20 वर्ल्ड कप: विश्व चैंपियन भारतीय टीम पर पैसों की बारिश, जानें उपविजेता और अन्य टीमों को कितने पैसे मिले?

IANS | March 9, 2026 7:42 AM

अहमदाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता।

भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, जानिए 10 सीजन के विजेता कप्तान कौन?

IANS | March 8, 2026 11:49 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। आइए आपको बताते हैं कौन रहे हैं टी20 विश्व कप के 10 सीजन में विजेता कप्तान।

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चला जसप्रीत बुमराह का जादू, तोड़ा लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड

IANS | March 8, 2026 11:19 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। गेंद से भारतीय टीम की जीत के नायक एक बार फिर जसप्रीत बुमराह रहे। बुमराह ने खिताबी मुकाबले में 4 विकेट लेने के साथ ही लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

टीम और मैनेजमेंट ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह बहुत मायने रखता है: अभिषेक शर्मा

IANS | March 8, 2026 11:06 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा है कि जिस तरह टीम और मैनेजमेंट ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है।

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीता खिताब

IANS | March 8, 2026 10:51 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने संजू सैमसन

IANS | March 8, 2026 9:53 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। संजू सैमसन ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। संजू टी20 विश्व कप के एक संस्करण में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप: एक ही पारी में 18 छक्के और 19 चौके, भारत ने फाइनल में रचा इतिहास

IANS | March 8, 2026 9:37 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी फाइनल मैच में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत की इस पारी में कुल 37 बाउंड्री (18 छक्के और 19 चौके) देखने को मिली। यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड है।

टी20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन ने फाइनल में रचा इतिहास, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

IANS | March 8, 2026 8:54 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर चला है। संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

टी20 वर्ल्ड कप: अभिषेक शर्मा ने फाइनल में लगाया तूफानी अर्धशतक

IANS | March 8, 2026 8:17 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा के बल्ले से 7 पारियों में सिर्फ 89 रन आए थे। हालांकि, फॉर्म पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे और हर तरफ अभिषेक की जमकर आलोचना हो रही थी, लेकिन नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अभिषेक ने हर सवाल का जवाब अपने बल्ले से दिया।

टी20 वर्ल्ड कप: पावरप्ले में कूटे 92 रन, टीम इंडिया ने फाइनल मैच में रचा इतिहास

IANS | March 8, 2026 8:11 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले के प्लेऑफ में बगैर कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।