टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर
अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। न्यूजीलैंड जहां अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं भारत कुल तीसरे और लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है।