भारत बनाम इंग्लैंड: सेमीफाइनल में बने कई बड़े रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया ने रचा इतिहास

IANS | March 5, 2026 11:32 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई। सेमीफाइनल मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास भी रच दिया है।

जैकब बेथेल ने लगाया टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

IANS | March 5, 2026 11:13 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारतीय टीम के खिलाफ 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वानखेड़े के मैदान पर भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली। बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक लगाया।

टी20 वर्ल्ड कप: जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए '500 विकेट'

IANS | March 5, 2026 10:02 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल के दौरान अपने करियर का एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वह इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में अपने स्पेल की पहली गेंद पर पहला विकेट लेकर 500 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने वाले आठवें भारतीय बन गए।

एक ही पारी में 19 छक्के, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में कर ली रिकॉर्ड की बराबरी

IANS | March 5, 2026 9:47 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की इस पारी में कुल 19 छक्के लगे। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज और नीदरलैंड की बराबरी कर ली है।

सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

IANS | March 5, 2026 9:23 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वानखेड़े के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

सेमीफाइनल में ईशान-संजू की जोड़ी का कमाल, तोड़ा युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

IANS | March 5, 2026 8:39 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संजू-ईशान ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के खिलाफ सैमसन का तूफान, 89 रन बनाकर कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी

IANS | March 5, 2026 8:15 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। सैमसन ने इंग्लैंड के विरुद्ध गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल-2 के दौरान महज 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 42 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में भी खामोश रहा अभिषेक शर्मा का बल्ला, ऑफ स्पिन गेंदबाजी बनी कमजोरी

IANS | March 5, 2026 7:49 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा था। हर किसी का यही मानना था कि विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक अभिषेक के खेल पर निर्भर करेगा। हालांकि, अभिषेक ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल मुकाबले में भी अपने फैंस का दिल तोड़कर पवेलियन लौट गए। वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।

टी20 वर्ल्ड कप: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरी आदिल-बटलर की जोड़ी, रचा इतिहास

IANS | March 5, 2026 7:19 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में उतरते ही आदिल रशीद और जोस बटलर ने इतिहास रच दिया। दोनों ही इंग्लैंड की ओर से 7-7 बार टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच खेलने वाले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं।

वानखेड़े में जीत के लिए दबाव झेलने आना जरूरी, 2016 अब भी याद है: दिनेश कार्तिक

IANS | March 5, 2026 3:14 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। वानखेड़े स्टेडियम से भारतीय टीम की कई खट्टी-मीठी यादें जुड़ी हैं। मैच से पहले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया को आगाह किया है।