टी20 वर्ल्ड कप: दूसरी बार फाइनल में पहुंची है न्यूजीलैंड, इस टीम ने तोड़ा था खिताब जीतने का सपना
कोलकाता, 4 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।