सैमसन को प्लेइंग इलेवन में लाने का फैसला आक्रामक सोच से प्रेरित, वह पावर प्ले में मैच जीता सकते हैं: गौतम गंभीर

IANS | March 15, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 के दौरान संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में लाने का फैसला आक्रामक सोच से प्रेरित था। किसी तकनीकी खामी की वजह से उन्हें टीम में नहीं लाया गया था। गंभीर ने कहा कि संजू के पास पावर प्ले में मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ने की क्षमता है।

विश्व कप हीरो संजू सैमसन को केरल सरकार करेगी सम्मानित, 16 मार्च को आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम

IANS | March 15, 2026 10:43 AM

तिरुवनंतपुरम, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को उनके गृह राज्य केरल की सरकार द्वारा 16 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इसकी पुष्टि केरल सरकार के खेल मंत्रालय ने की है।

जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश ड्रामे पर तोड़ी चुप्पी, दोनों टीमों को दिखाया आइना

IANS | March 15, 2026 9:19 AM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले हुए विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। शाह ने कहा है कि कोई भी देश या टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। आईसीसी सभी सदस्य टीमों के सामूहिक प्रयास से चलता है।

विश्व कप ट्रॉफी हर भारतीय की, यह सबके समर्थन और आशीर्वाद संभव हुआ: सूर्यकुमार यादव

IANS | March 13, 2026 12:45 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने देश भर के फैंस का शुक्रिया अदा किया है। भारतीय कप्तान ने खिताब उन फैंस को डेडिकेट किया जो पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ खड़े रहे।

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने से दक्षिण अफ्रीका रोक सकती थी: माइकल वॉन

IANS | March 13, 2026 9:46 AM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका की बेवकूफी की वजह से भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप में चैंपियन बनी।

'इससे बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता', बैक टू बैक टी20 विश्व कप जीतने पर बोले जसप्रीत बुमराह

IANS | March 12, 2026 2:01 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वह हमेशा चुनौतीपूर्ण काम करना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट को चुना। बुमराह ने कहा है कि कुछ अलग कर पाना उन्हें बहुत खुशी देता है।

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बचे खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए रवाना हुए: आईसीसी

IANS | March 12, 2026 1:16 PM

दुबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों देशों के आखिरी ट्रैवल ग्रुप की सुरक्षित वापसी की पुष्टि की है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद भी भारत में फंसे हुए थे।

सैमसन की जगह बुमराह को मिलना चाहिए था 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट': एबी डिविलियर्स

IANS | March 12, 2026 12:14 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन रही है। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के बारे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स राय अलग है।

अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी ने जसप्रीत बुमराह का रणनीतिक इस्तेमाल संभव किया: मार्क बुचर

IANS | March 12, 2026 8:43 AM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क बुचर ने भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की है। बुचर ने अर्शदीप की नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता की प्रशंसा की है।

टी20 वर्ल्ड कप: आईसीसी ने घोषित की प्राइज मनी, भारत को मिलेंगे 2.63 मिलियन डॉलर, सभी टीमें मालामाल

IANS | March 11, 2026 5:29 PM

दुबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फाइनल प्राइज मनी घोषित कर दी है। न्यूजीलैंड को खिताबी मैच में 96 रन से मात देने के बाद भारत को 26,39,423 अमेरिकी डॉलर बतौर प्राइज मनी मिलेंगे।