भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत ताकत बना एमएसएमई सेक्टर, जीडीपी में योगदान 31 प्रतिशत के पार; 38.9 करोड़ लोगों को मिला रोजगार
नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) आज देश की आर्थिक वृद्धि और औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला बन चुके हैं। विश्व एमएसएमई दिवस से पहले शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक फैक्ट शीट के अनुसार, एमएसएमई सेक्टर का देश की जीडीपी में लगभग 31.1 प्रतिशत, विनिर्माण उत्पादन में 35.4 प्रतिशत और कुल निर्यात में 48.58 प्रतिशत योगदान है (जनवरी 2026 तक)।