'स्वाभिमान' पहल से अगले पांच वर्षों में देश भर में 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य: प्रीति अदाणी

'स्वाभिमान' पहल से अगले पांच वर्षों में देश भर में 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य: प्रीति अदाणी

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अदाणी ने गुरुवार को मुंबई में आयोजित 'स्वाभिमान - द राइज ऑफ शी' कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में चल रही 'स्वाभिमान' पहल के बड़े विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस पहल के जरिए पूरे भारत में करीब 10 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम शहरी वंचित वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

हेल्थ टिप्स: चिलचिलाती धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, फॉलो करें ये 'कूल' टिप्स

March 12, 2026 10:58 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हीटवेव और हीटस्ट्रोक से बचने के लिए कुछ सामान्य टिप्स को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं।

'ईमानदारी' से भरे किरदारों का जादूगर: दिलीप कुमार के 'फैन' का मैच देखते वक्त हुआ था निधन

March 12, 2026 11:28 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। सिनेमा में लीड एक्टर जितने महत्वपूर्ण होते हैं, उतने ही को-एक्टर भी। वे फिल्म को गहराई देते हैं, कहानी को मजबूत बनाते हैं और दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं। ऐसे ही एक शानदार को-एक्टर थे शफी इनामदार। उन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और कुशलता से निभाया। चाहे थिएटर हो, फिल्म या टीवी, शफी ने हमेशा अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया। उनके किरदारों में जो सच्चाई और गहराई थी, वह उन्हें दर्शकों का प्रिय बनाती थी।

आईपीएल में सिर्फ 4 खिलाड़ी, जिनके नाम बतौर विकेटकीपर 100 से ज्यादा शिकार

March 12, 2026 10:40 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले 18 सीजन में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ फील्डर और विकेटकीपर ने भी अपना जलवा बिखेरा है। आइए, उन विकेटकीपर्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने आईपीएल करियर में विकेट के पीछे से 100 या उससे ज्यादा शिकार किए हैं।

March 12, 2026 7:54 PM

Gas Shortage: गैस सप्लाई पर सरकार का आश्वासन! 25,000 डिस्ट्रीब्यूटर, रोज़ 50 लाख सिलेंडर

दिल्ली में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने LPG सप्लाई को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत अपनी कुल LPG जरूरत का लगभग 60% आयात करता है, जिसमें से करीब 90% गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते देश में आती है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन सरकार घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।सुजाता शर्मा ने यह भी बताया कि रिफाइनरियों में LPG उत्पादन बढ़ाया गया है ताकि सप्लाई पर असर न पड़े। देशभर में लगभग 25,000 LPG डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं, जो रोज़ाना करीब 50 लाख गैस सिलेंडरों की डिलीवरी कर रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।#LPGSupply #GasSupply #LPGIndia #PetroleumMinistry #SujataSharma #GasUpdate #LPGNews #IndiaNews #EnergyNews #BreakingNews