राष्ट्रपति लूला ने प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति लूला ने प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च अवॉर्ड से किया सम्मानित

ब्रासीलिया, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त ब्राजील दौरे पर हैं, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। ब्राजील ने मंगलवार को पीएम मोदी को देश की राजकीय यात्रा के दौरान अपने सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के लिए 26वां वैश्विक सम्मान था और 2 जुलाई से शुरू हुई उनकी पांच देशों की यात्रा का तीसरा सम्मान था।

बिहार : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से शेखपुरा की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

July 9, 2025 12:21 AM

शेखपुरा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा की महिलाएं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार का प्रयास महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में शेखपुरा नगर परिषद के कमासी गांव की महिलाएं मत्स्य पालन कर रही हैं। इससे प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रूप से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

दीपक तिजोरी ने की यूलिया वंतूर की तारीफ, बोले- 'उनके फिल्मी सफर की शुरुआत देखना गर्व की बात'

July 8, 2025 10:02 PM

मुंबई, 8 जुलाई(आईएएनएस)। एक्टर दीपक तिजोरी ने एक्ट्रेस और सिंगर यूलिया वंतूर के साथ शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में काम करने के अनुभव को साझा किया। एक्टर ने कहा कि वह काफी मेहनती हैं और उन्हें गर्व है कि उन्होंने यूलिया की फिल्मी सफर की शुरुआत देखी है।

July 8, 2025 11:11 PM

PM Matsya Sampada Yojana से आत्मनिर्भर बनीं राजमणि देवी, दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

शेखपुरा, बिहार : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। शेखपुरा नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले कमासी गांव की राजमणि देवी महिला मत्स्य पालन कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। राजमणि देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 1988 में हो गई थी। जिसके बाद वह किसी तरह अपने बच्चों भरण-पोषण कर रही थीं। बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में पता चला। उन्होंने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया, जिसके बाद उनका जीवन बदल गया। आज उनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी है। परिवार का पालन-पोषण अच्छे से हो पा रहा है। साथ ही दूसरे लोगों को भी वे रोजगार दे रही हैं। उन्होंने दूसरे किसानों से भी अपील की है कि वे इस योजना का लाभ लें।

डिओगो जोटा की मौत की वजह कार की स्पीड, प्रारंभिक जांच में हुआ खुलासा

July 9, 2025 12:23 AM

मैड्रिड, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह लिवरपूल और पुर्तगाल के फॉरवर्ड डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की कार दुर्घटना में हुई मौत के मामले में स्पेनिश पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि दुर्घटना के समय जोटा ही गाड़ी चला रहे थे और गति सीमा से अधिक तेज गति से गाड़ी चला रहे थे।