क्या है भारतीय संविधान का आर्टिकल 67(ए)? जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने त्यागपत्र में दिया हवाला
राष्ट्रीयJuly 21, 2025 11:24 PM

क्या है भारतीय संविधान का आर्टिकल 67(ए)? जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने त्यागपत्र में दिया हवाला

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब उनके कार्यकाल के अभी दो साल बाकी हैं। अगस्त 2022 में पदभार ग्रहण करने वाले धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेज दिया, जिसमें उन्होंने अनुच्छेद 67(ए) का जिक्र किया है। आइए जानते हैं कि क्या है आर्टिकल 67(ए)?

फडणवीस और ‘मैं समंदर हूं, लौट कर आऊंगा’ वाला तेवर, महाराष्ट्र मॉडल और हिंदुत्व भी बनाता है खास

July 21, 2025 11:45 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस का नाम एक ऐसे नेता के रूप में उभरा है, जिन्होंने अपनी सूझबूझ, रणनीतिक दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प से राज्य के सियासी परिदृश्य को नया आकार दिया है।

मुकेश बर्थडे स्पेशल : सफलता की ऊंचाइयों को छुआ, बावजूद इसके अधूरा रह गया दिल का सपना

July 21, 2025 9:25 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में जब भी शानदार गायकों की बात होती है तो मुकेश का नाम जरूर लिया जाता है। उन्होंने 'दोस्त-दोस्त न रहा', 'जीना यहां मरना यहां', 'कहता है जोकर', 'आवारा हूं' जैसे हिट गाने गाए। उन्हें अभिनेता राज कुमार की आवाज कहा जाता था। उनकी आवाज में एक ऐसा जादू था जो सीधे दिल को छू जाता था। उन्हें जिंदगी में शोहरत, प्यार, इज्जत और पहचान सब कुछ मिला, बावजूद इसके उनका एक सपना अधूरा ही रह गया।

July 17, 2025 7:04 PM

पुरी में किशोरी को जिंदा जलाने की कोशिश, एम्स में पीड़िता का हाल जानने पहुंचे बीजेपी विधायक

पुरी, ओडिशा : पुरी में जघन्य वारदात हुई। यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े किशोरी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पिपली से बीजेपी विधायक आश्रित पटनायक किशोरी का हाल जानने एम्स पहुंचे। उन्होंने कहा, "यह एक संवेदनशील घटना है। पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। वह मेरी छोटी बहन है, हम लोग उसकी हालत देखने यहां आए हैं। डॉक्टर से बात करेंगे कि उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए, यह हमारी प्राथमिकता है...।"

भारत बनाम इंग्लैंड: निर्णायक मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने उतरेंगी दोनों टीमें

July 21, 2025 3:26 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट पर मंगलवार को वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट के इस अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगी।